RPCAU Recruitment 2020: डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी बिहार ने विभिन्न श्रेणी के कुल रिक्त 136 पदों पर भर्ती करने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. इनमें सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट, फार्म मैनेजर, प्रोग्राम असिस्टेंट, असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर सहित अन्य कई पद शामिल हैं. जिनकी शैक्षिक योग्यताएं, आयु सीमा और वेतनमान भिन्न- भिन्न हैं. अभ्यर्थी उन्हीं पदों के लिए अप्लाई करें जिनकी पात्रता मानदंडों को वे पूरा करते हों. रिक्तियोंकीकुलसंख्या136 पद पदोंकाविवरणसब्जेक्टमैटरस्पेशलिस्ट: 69 पद
  • एग्रीकल्चरलइंजीनियरिंगमें - फार्म मशीनरी एंड पावर, पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी और सॉइल वाटर इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं.
  • एनिमलसाइंसमें फिशरीज और वेटरिनरी साइंस के कुल 13 पद शामिल हैं.
  • हॉर्टिकल्चरमें फ्लोरिकल्चर, पोमोलॉजी, वेजिटेबल साइंस के कुल 08 पद शामिल हैं.
  • प्लांटप्रोटेक्शनमें एंटोमोलॉजी और प्लांट पैथोलॉजी के कुल 14 पद शामिल हैं.
योग्यताएं: इन सभी पदों के लिए आवेदकों को संबंधित विषय में मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए, तथा ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष होना चाहिए. क्रॉपप्रोडक्शन के 13 पद हैं इन पदों पर अप्लाई करने वाले आवेदकों को एग्रोनॉमी/सॉइल साइंस में मास्टर डिग्री तथा उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए. होमसाइंस के लिए 12 पद हैं. इसके लिए उम्मीदवार को होम साइंस विषय में चार वर्षीय बैचलर डिग्री+ होम साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष होना चाहिए. नोट: अन्य पदों के लिए और इनसे संबंधित अन्य मानदंडों के लिए ऑफिशियल विज्ञापन जरूर देखें. उसके बाद अप्लाई करें. महत्वपूर्णतिथि
  • ऑनलाइनरजिस्ट्रेशनकरनेकीअंतिमतिथि : 17 अप्रैल 2020
  • डाकसेआवेदनस्वीकारहोनेकीअंतिमतिथि : 25 अप्रैल 2020
आवेदनशुल्क:सब्जेक्टमेटरस्पेशलिस्टपदोंकेलिए - सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए – रुपये 1000/- अन्यसभीपदोंकेलिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए – रुपये 500/- एससी/एसटी/दिव्यांगोंकेलिए- कोई शुल्क देय नहीं है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है. चयनप्रक्रिया:  इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार चयन किया जाएगा. आवेदनकैसेकरें? अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन आवेदन करें. उसके बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर इसे पूरा भरें. आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक अभिलेखों की फोटोकॉपी और बैंक ड्राफ्ट संलग्न कर एक लिफाफे में डाल कर डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजें. जिस लिफाफे में आवेदन फॉर्म भेज रहें हों उसके ऊपर आवेदित पद का नाम अवश्य लिखें. आवेदनफॉर्मकीप्रतिभेजनेकापता   सेवा में द डिप्टी रजिस्ट्रार रिक्रूटमेंट सेक्शन डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी पूसा, समस्तीपुर-848125 (बिहार) ऑफिशियलनोटिफिकेशनकेलिएक्लिककरें

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI