MPPEB Jail Prahari Recruitment 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने जेल मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के तहत 282 जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ऐसे अभ्यर्थी जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन आवेदन भेज दें क्योंकि आवेदन करने की  लास्ट डेट 10 अगस्त 2020 ही है.

महत्वपूर्णतारीखें-

  1. ऑनलाइन आवेदन भरने की स्टार्टिंग डेट- 27-07-2020.
  2. ऑनलाइन आवेदन भरने की लास्ट डेट- 10-08-2020.
  3. आवेदन पत्र में संशोधन शुरू होने की तारीख- 27-07-2020.
  4. आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तारीख- 15-08-2020.
  5. परीक्षा की तारीख- 03 नवम्बर 2020 से 10 नवम्बर 2020 तक.

कुलरिक्तियां- 282 पद

पदोंकीजानकारी

  • जेलप्रहरीकेलिएकुल- 282 पद

पात्रतामापदंड:

शैक्षिकयोग्यता:

अभ्यर्थी को 10+2 सिस्टम के तहत कम से कम हाई स्कूल की परीक्षा या पुराने सिस्टम से हायर सेकंड्री परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान पास होना चाहिए.

आयुसीमा: 01 जनवरी 2020 के अनुसार मेल अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 33 साल और फीमेल अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 38 साल के बीच होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उच्च आयु सीमा में ढील सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिया जाएगा.

शारीरिकमाप-जोख: आवेदन करने वाले मेल अभ्यर्थी की हाईट 165 सेमी. और सीने की माप बिना फुलाए 83 सेमी. होनी चाहिए. जबकि फीमेल अभ्यर्थी की हाईट 158 सेमी. होनी चाहिए.

आवेदनशुल्कआवेदन शुल्क के रूप में जनरल और दूसरे स्टेट के अभ्यर्थियों के लिए 500/-रुपये  जबकि ओबीसी, एससी / एसटी अभ्यर्थियों के लिए 250/- रुपये निश्चित किया गया है. वहीँ एमपी पोर्टल चार्जेज 60/- रुपये और रजिस्टर सिटीजन यूजर चार्जेज 20/-रुपये तय किया गया है.

सलेक्शनप्रोसेस- जेल प्रहरी के पदों पर अभ्यर्थियों चयन रिटेन एग्जाम, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक प्रवीणता टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

कैसेकरेंअप्लाई- जेल प्रहरी के पदों पर केवल ऑनलाइन मोड में किये गए आवेदन ही एक्सेप्ट किए जाएंगे.

महत्वपूर्ण लिंक्स- इस नोटिफिकेशन से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI