Himachal Pradesh Govt Job Vacancy 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हिमाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HPSSC) ने सैकड़ों पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन सरकारी जॉब्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. स्टेनोग्राफर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, स्टाफ नर्स, लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.यह भर्तियां हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों समते विभिन्न सरकारी विभागों में की जाएगी.

हिमाचल प्रदेश में निकली इन सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाएंगे. आपको एचपी एसएससी की वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. आवेदन की प्रक्रिया 06 दिसंबर 2021 से शुरू होगी. अप्लाई करने की अंतिम तारीख 05 जनवरी 2022 है.

किन पदों पर है वैकेंसी

मेडिकल लैब टेक्नीशियन ग्रेड 2 – 10 पदइनवेस्टिगेटर – 03 पदस्टेनो टाइपिस्ट – 66 पदलैब टेक्नीशियन – 01 पदफील्ड इनवेस्टिगेटर – 01 पदजूनियर स्केल स्टेनोग्राफर – 01 पदजूनियर ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट्स) – 78 पदस्टाफ नर्स – 85 पदरेडियोग्राफर – 04 पदऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट – 18 पदलैब असिस्टेंट – 16 पदसैनिटरी इंस्पेक्टर – 06 पदजूनियर टेक्नीशियन – 03 पदजूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) – 200 पदअसिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर – 02 पदजूनियर ड्रॉट्समैन (इलेक्ट्रिकल) – 03 पदफार्मासिस्ट – 03 पदमेडिकल लैब टेक्नीशियन (स्पोर्ट्स कोटा) – 02 पदऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (स्पोर्ट्स कोटा) – 01 पदलैब असिस्टेंट (स्पोर्ट्स कोटा) – 06 पदरेडियोग्राफर (स्पोर्ट्स कोटा) – 03 पदस्टैटिस्टिकल असिस्टेंट – 06 पदजूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) – 12 पदअकाउंटेंट – 04 पदलाइब्रेरियन – 01 पदअकाउंटेंट (धर्मशाला नगर निगम) – 01 पदजूनियर अकाउंटेंट – 02 पदमाइनिंग इंस्पेक्टर – 04 पदफार्मासिस्ट – 07 पदबॉयलर ऑपरेटर – 03 पदमेडिकल सोशल वर्कर – 01 पदकुल पदों की संख्या – 554

शैक्षणिक योग्यता व उम्र सीमा

एचपीपीएससी वैकेंसी के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित उम्र सीमा अलग-अलग है.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI