Digital class through Doordarshan in Jharkhand: झारखंड सरकार ने लॉकडाउन में बंद किये गए सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब दूरदर्शन के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है. सरकार ने छात्रों की पढ़ाई के लिए यह व्यवस्था फ़िलहाल अभी 11 मई 2020 से लेकर 10 जून 2020 तक के लिए ही किया है. दूरदर्शन पर झारखण्ड के छात्रों की पढ़ाई के लिए इस व्यवस्था के अंतर्गत कल यानि कि बुधवार को झारखंड शिक्षा परिषद् अर्थात (जेईपीसी) और दूरदर्शन के बीच एग्रीमेंट भी हो चुका है. यह एग्रीमेंट जेईपीसी के राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह और दूरदर्शन के अधिकारियों के बीच बनी सहमति के पश्चात किया गया. झारखंडगवर्नमेंटकोदेनेहोंगेइतनेरुपये दूरदर्शन द्वारा किये गए इस एग्रीमेंट के तहत छात्रों के लिए प्रसारण की अवधि कुल 03 घंटे निर्धारित की गयी है. इस 03 घंटे की अवधि में से 01 घंटे की अवधि का प्रसारण दूरदर्शन निःशुल्क करेगा जबकि शेष 02 घंटे के प्रसारण के लिए झारखंड सरकार से 14160 रुपये हर रोज के आधार पर वसूल करेगा. दूरदर्शनपरडिजिटलक्लासेसकेप्रसारणकासमय दूरदर्शन, छात्रों की पढ़ाई से सम्बंधित डिजिटल कन्टेंट का प्रसारण हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 03 घंटे करेगा. जिसमें यह प्रसारण प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा पुनः 01:00 बजे से 02:00 बजे तक किया जायेगा. दूरदर्शनपरप्रसारितहोनेवालेडिजिटलकन्टेंट सरकार ने दूरदर्शन पर प्रसारित किये जाने वाले डिजिटल कन्टेंट को उपलब्ध कराने का जिम्मा जेईपीसी के डॉ अभिनव कुमार एवं जेसीईआरटी के कीर्तिवास कुमार को सौंपा है. यही दोनों दूरदर्शन को डिजिटल कन्टेंट उपलब्ध करवायेंगे. उधर डिजिटल कन्टेंट तैयार करने के लिए जेईपीसी के निदेशक द्वारा एक 06 सदस्यीय तकनीकी समिति का भी गठन किया गया है. दूरदर्शनपरप्रसारितहोनेवालीकक्षायें छात्रों के लिए दूरदर्शन पर यह प्रसारण यूनिसेफ द्वारा तैयार किये गए मीना मंच और जीवन कौशल पर आधारित होगा. यह प्रसारण कक्षा -10 एवं कक्षा -12 के लिए, कक्षा -06 से लेकर कक्षा -09 एवं कक्षा -11 तक तथा कक्षा -01 से लेकर कक्षा -05 तक के छात्रों के लिए किया जायेगा.

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI