J & K Police Constable PET & PST Exam Postponed: जम्मू और कश्मीर पुलिस ने जे एंड के कांस्टेबल पद के लिये होने वाले फिजिकल टेस्ट को फिलहाल कैंसिल कर दिया है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए फिलहाल यह परीक्षा टाल दी गयी है. जे और के कांस्टेबल पीईटी और पीएसटी परीक्षा इस महीने की 14 तारीख से 21 तारीख के बीच प्रस्तावित थी.
जम्मू-कश्मीर पुलिस में 02 बॉर्डर बटालियन में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए 14 से 21 मार्च 2020 तक यह फिजिकल टेस्ट लिया जाना था. परीक्षा को कोरोना वायरस (सीओवीआईडी 19 ) के खतरे को मद्देनजर रखते हुये फिलहाल के लिये आगे बढ़ा दिया गया है. जे एंड के कांस्टेबल परीक्षा 2020 की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जायेंगी.
ऑनलाइन हासिल करें जानकारियां –
इस परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी विस्तार से पाने के लिये या परीक्षा से संबंधित ताजा जानकारियां पाने के लिये जे एंड के पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं. ऐसा करने के लिये वेबसाइट का पता है www.jkpolice.gov.in. यहां यह बताना भी आवश्यक है कि यह भर्ती जम्मू सीमा और कश्मीर प्रांत में दो बॉर्डर बटालियन के लिए कांस्टेबल के पद के लिए ली जा रही है. इस रिक्रूटमेंट मुहिम के तहत 1350 पदों को भरा जाना है. उम्मीदवारों का चयन पीएसटी / पीईटी और लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. केवल उन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जो पीईटी / पीएसटी पास कर लेंगे. यह भी ध्यान रहे कि फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट क्वालीफाइंग टेस्ट है. जिन्हें पीएसटी राउंड के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें पीएसटी टेस्ट के दौरान अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स भी वैरीफिकेशन के लिए लाने होंगे.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI