HSSC Admit Card 2020: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने यूडीसी पदों की भर्ती के लिए पुनर्परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने यूडीसी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन अप्लाई किया था, वे इस पद के लिए होने वाली पुनर्परीक्षा का कॉल लेटर आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एचएसएससी यूडीसी पुनर्परीक्षा 18 मार्च 2020 को आयोजित की जानी है. इसके पहले यह परीक्षा 1 मार्च 2020 को आयोजित की जानी थी. अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे अपने एडमिट कार्ड आज ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें. एचएसएससी अपर डिवीजन क्लर्क पुनर्परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 मार्च 2020 से वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. जिसे अभ्यर्थी 18 मार्च 2020 तक डाउनलोड कर सकते हैं. एचएसएससीअपरडिवीजनक्लर्कपुनर्परीक्षाएडमिटकार्डडाउनलोडकरनेकालिंक  अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी भी साथ में लिए रहें. आईडी फोटो युक्त होनी चाहिए. आईडी के सभी विवरण परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड से मेल खाने चाहिए. बिना एडमिट कार्ड और आईडी के परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. परीक्षा कार्यक्रम यह परीक्षा तीन पालियों में होगी. पहली पहली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.00 बजे से तथा तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शुरू होगी. परीक्षा पैटर्न एचएसएससी अपर डिवीजन क्लर्क परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगें. इसमें कुल 90 प्रश्न पूछें जायेंगें. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. इस प्रश्नपत्र में सामान्य जागरुकता, रीजनिंग, इंग्लिश, हिन्दी, मैथ्स, साइंस, कम्यूटर और संबंधित विषयों का वेटेज 75 प्रतिशत होगा जबकि अन्य विषयों जैसे करेंट अफेयर, साहित्य, इतिहास, भूगोल, पर्यावरण आदि के लिए 25 प्रतिशत वेटेज होगा.

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI