Delhi University 6th Cut Off 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को अपनी छठी कट-ऑफ सूची जारी कर दी है. फिलहाल छठी कट ऑफ को कुछ कॉलेज ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया है जब सभी कॉलेज की कट ऑफ जारी हो जाएगी तो आप इसे डीयू की केन्द्रीय वेबसाइट पर जाकर देख पाएंगे. इसके तहत छात्र 1 से 3 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर कोर्स में सेमेस्टर की फीस देकर दाखिला सुनिश्चित करा सकेंगे.
जिन कॉलेजों ने अपनी छठी कट-ऑफ सूची जारी कर दी है उनका लिस्ट आप नीचे दिए गए लिंक पर देख सकते हैं.
Science Cut Off Arts & Commerce Cut Off B.A(Prog) बता दें कि पिछले साल 10 कट ऑफ सूची जारी की गई थी और इस बार भी करीब 7 कट ऑफ सूची आने का अनुमान है. अधिकतर कॉलेज में तीसरी और चौथी कट ऑफ तक ही सीट्स भर चुकी हैं. जिन कॉलेज में सीट बची है वो आज कट ऑफ सूची जारी कर रहे हैं.
छठे कटऑफ के बाद अगर कॉलेजों के पास सीटें बचेंगी तो सातवां कटऑफ 6 अगस्त को जारी किया जाएगा. इसके तहत छात्र 8 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे.
यह भी देखें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI