Delhi University Reopening: दिल्ली विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी, कॉलेजों, विभागों और केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलेगा. कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से संचालित की जाएंगी. डीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज के फाइनल ईयर के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल क्लासेज 15 सितंबर से शुरू होंगी. हालांकि, अगली सूचना तक थ्योरी क्लासेज ऑनलाइन ही आयोजित की जाएंगी.गौरतलब है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद डीयू प्रशासन ने यह फैसला लिया है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कुछ गाइडलाइन्स भी जारी की हैंदिल्ली यूनिवर्सिटी ने चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय को फिर से खोलने के निर्णय के बारे में आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर एक ऑफिस ऑर्डर जारी किया है. इसके साथ ही डीयू एडमिनिस्ट्रेशन ने कुछ गाइडलाइन्स भी निर्धारित किए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है. ये हैं कुछ प्रमुख दिशानिर्देश

DU द्वारा जारी इन गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है

  • टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ दोनों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनो खुराक लेना अनिवार्य है.
  • जो छात्र ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें कम से कम टीके की एक खुराक मिलनी चाहिए.जिन छात्रों को छात्रावास में रहना है, उन्हें फुली वैक्सीनेटेड होना चाहिए.
  • अंडरग्रेजुएट (यूजी) और पोस्टग्रेजुएट (पीजी) दोनों कोर्सेज के लिए थ्योरी क्लासेज अभी भी ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी.
  • फाइनल ईयर के यूजी या पीजी छात्रों के लिए प्रैक्टिकल कक्षाओं और अन्य गतिविधियों को 15 सितंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ऑफलाइन मोड में अनुमति दी जाएगी.
  • ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेना स्वैच्छिक है, इसलिए छात्रों का क्लासेज में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है

ये भी पढ़ें

Covid -19: ग्रामीण क्षेत्रों में 8% बच्चे ही कर पा रहे हैं ऑनलाइन पढ़ाई, बड़ी संख्या में प्राइवेट स्कूलों से हुआ पलायन- सर्वे

Kerala SAY Result 2021: केरल 12वीं कक्षा SAY परिणाम 2021 घोषित, इन स्टेप्स से करें चेक और डाउनलोड


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI