इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन (ICSE) क्लास 10 और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) क्लास 12 सेमेस्टर 2 फाइनल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आने की उम्मीद है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) cisce.org पर ICSE और ISC सेमेस्टर 2 के एडमिट कार्ड जारी करेगा. आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर 2 परीक्षा अप्रैल-जून, 2022 के लिए निर्धारित है.

एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाना आवश्यकआईसीएसई सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होगी और 23 मई को समाप्त होंगी. आईएससी सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से 6 जून, 2022 तक निर्धारित हैं. परीक्षा के समय पर छात्रों को परीक्षा स्थल पर प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट ले जाना आवश्यक है. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों को पढ़ना चाहिए और उसी के अनुसार उनका पालन करना चाहिए. प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए 90 मिनट के अलावा छात्रों को आईसीएसई और आईएससी दोनों परीक्षाओं के प्रश्न पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा. CISCE दो सेमेस्टर में वर्ष 2022 की फाइनल परीक्षा आयोजित कर रहा है. सेमेस्टर 1 की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं.

आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर 2 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के चरण

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
  • चरण 2: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध होगा.
  • चरण 3: लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
  • चरण 4:  एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें.

​​अगर आप में हैं ये स्किल्स तो बनाएं Fine Arts में करियर, यहां है टॉप कॉलेज लिस्ट

​​MP Board Result: जल्द घोषित किए जाएंगे 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे, यहां कर सकेंगे चेक


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI