केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) छात्रों में रीडिंग लिटरेसी को प्रमोट करने के लिए 'CBSE रीडिंग मिशन' 2021-23 लॉन्च करेगा. सीबीएसई रीडिंग मिशन 20 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिकोण के तहत लॉन्च किया जाएगा.

सीबीएसई के बयान के अनुसार, "सीबीएसई रीडिंग मिशन 2021-23, छात्रों को पढ़ने और बुक्स के साथ एक्टिवली संलग्न करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दो साल की पहल है. सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे मिशन का शुभारंभ करेंगे.कार्यक्रम में स्कूलों में पढ़ने की संस्कृति पर शिक्षकों का वेबिनार भी शामिल होगा.

25 हजार से ज्यादा एफिलिएटेड स्कूलों को रीडिंग मैटिरिल दिया जाएगाएक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीबीएसई रीडिंग मिशन 2021-23 छात्रों को किताबें पढ़ने और समझ के साथ पढ़ने की उनकी महत्वपूर्ण क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा. बता दें कि सीबीएसई 25 हजार से ज्यादा एफिलिएटेड स्कूलों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में क्वालिटी-रीडिंग मैटिरियल प्रदान करेगा. रीडिंग मैटिरियल कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए सुटेबल होगा.

NEP 2020 को लागू करने तहत की गई है पहलयह पहल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 को लागू करने के दृष्टिकोण के तहत की गई है. सीबीएसई समृद्ध गतिविधियों का भी संचालन करेगा जो छात्रों को उनके लैंग्वेज स्किल का निर्माण करने में मदद करेगा.सीबीएसई ने इस मिशन को शुरू करने के लिए प्रथम बुक्स स्टोरी वीवर और सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है.

ये एजुकेशनिस्ट करेंगे प्रोग्राम में शिरकतप्रख्यात एजुकेशनिस्ट जोसेफ एमानुएल, डायरेक्टर एकेडमिक्स,रुक्मिणी बनर्जी  प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की सीईओ,  आर श्रीराम, अध्यक्ष  प्रथम बुक्स,  अनुस्टुप नायक, सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन, प्रोफेसर शैलजा मेनन, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, विशाल तलरेजा, सह- संस्थापक, ड्रीम ए ड्रीम कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

बोर्ड ने कहा कि " NEP 2020 की सिफारिशों के अनुरूप, इस मिशन के तहत, स्कूलों और शिक्षकों के पास कक्षा 1से 8  के लिए क्वालिटी अंग्रेजी और हिंदी बच्चों की कहानी की किताबों और सपलिमेंटरी रिसोर्स तक पहुंच होगी. इसके अलावा, सीबीएसई सीबीएसई रीडिंग चैलेंज (अंग्रेजी और हिंदी) का विस्तार भी करेगी.

ये भी पढ़ें

CBSE Board Exam 2022: सभी स्कूल आज से जमा कर सकते हैं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए LOC

Haryana School Reopening: हरियाणा में 20 सितंबर से खुलेंगे कक्षा 1 से 3 के छात्रों के लिए स्कूल, SOP का पालन अनिवार्य

 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI