CBSE 12th Result Live Updates: CBSE 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट्स
CBSE ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 13 Jul 2020 08:55 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच CBSE के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इस बीच खबर है कि सीबीएसई...More
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच CBSE के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इस बीच खबर है कि सीबीएसई आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. वहीं जल्द ही बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर सकता है.इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजों को घोषित करने की तारीखों को लेकर कहा था कि अभी तारीख तय नहीं की गई है. CBSE ने कहा है कि रिजल्ट की तारीख को लेकर जो भी मैसेज वायरल हो रहे हैं वो सभी फर्जी है.बता दें कि इससे पहले रिजल्ट को लेकर कई बार जानकारी सामने आ चुकी है. हालांकि इस बार टॉपर्स की लिस्ट में स्टूडेंट्स का नंबर कम हो सकता है लेकिन जिन विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थी उन विषयों के मार्क्स इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे. ऐसे में उम्मीद है कि हर स्कूल से टॉपर्स की संख्या कम हो.उमंग एपस्टूडेंट्स चाहें तो ‘उमंग’ मोबाइल प्लेटफॉर्म की सहायता से भी अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. यह मोबाइल प्लेटफॉर्म, एंड्रॉएड, आईओएस और विंडोज़ पर आधारित स्मार्ट फोन्स के लिए है. यह एप्लीकेशन मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के द्वारा डेवलेप किया गया है. इसका फुल फॉर्म है यूनीफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-ऐज गर्वनेस. यह इंडियन सिटिजन्स के लिए एक इवॉल्विंग प्लेटफॉर्म है, जो उन्हें एप, वेब, एसएमएस और आईवीआर इत्यादि द्वारा केंद्र, राज्य, स्थानीय निकायों और सरकार की एजेंसियों की पैन-इंडिया ई-गर्वनेस सर्विसेस तक पहुंचाता है.डिजिलॉकरइसी प्रकार स्टूडेंट्स डिजिलॉकर से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई का परिणाम मंजुषा भी इसी के साथ इंटीग्रेटेड है. इस सर्विस को एक्सेस करने के लिए ऑनलाइन एड्रेस है digilocker.gov.in. यही नहीं सीबीएसई ने डिजिलॉकर क्रेडेंशियल्स सीबीएसई स्टूडेंट्स को एसएमसएस कर दिए हैं. जिनका इस्तेमाल करके वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह भी भारत सरकार का ही एक इनिशियेटिव है जो इस्तेमाल करने के लिए एकदम सेफ है.
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे आज जारी किए. छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस साल 88.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए. जबकि पिछले वर्ष 83.40 फीसदी पास हुए थे. 12वीं का रिजल्ट आने के बाद 10वीं के छात्री भी रिजल्ट जारी होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.