CBSE Date Sheet 2022 Live: बस कुछ ही मिनटों में जारी होगी CBSE बोर्ड टर्म -1 परीक्षा 2022 की डेट शीट, ये है लेटेस्ट अपडेट

CBSE Term 1 Date Sheet 2022 Live: सीबीएसई आज 10वीं-12वीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करेगी. टर्म-1 परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 में निर्धारित हैं.

abp newsLast Updated: 18 Oct 2021 02:33 PM

बैकग्राउंड

CBSE Term 1 Date Sheet 2022 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा के लिए 18 अक्टूबर 2021 यानी आज डेटशीट जारी...More

CBSE ने टर्म 1 बोर्ड परीक्षा डेटशीट को लेकर दी ये चेतावनी

सीबीएसई ने छात्रों को ऑनलाइन पब्लिश होने वाली फर्जी डेट शीट पीडीएफ के बारे में चेतावनी दी है. बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि अभी बोर्ड द्वारा डेट शीट जारी नहीं की गई है.

CBSE टर्म 1 बोर्ड परीक्षा में कोई पास या फेल रिजल्ट नहीं होगा

 सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 2022 परिणाम बोर्ड द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा. हालांकि, परिणाम किसी भी छात्र के पास या फेल के स्टेट्स को मेंशन नहीं करेगा क्योंकि यह दो सेशन की एक बड़ी परीक्षा का हिस्सा है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 के टर्म 1 के परिणाम में केवल परीक्षा में छात्र द्वारा प्राप्त मार्क्स शामिल होंगे