नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का रिजल्ट 26  मई यानी कल घोषित करेगा. सीबीएसई 12वीं का यह रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी करेगा.  वहीं सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 4 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित की गई थीं. 10वीं के परीक्षाओं के रिजल्ट 31 मई को घोषित किए जा सकते हैं,  हालांकि इसका अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है.

कहां-कहां देखें जा सकेंगे नतीजे

इन परीक्षाओं का रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in के अलावा  cbseresults.nic.inresults.nic.in, और results.gov.in पर  देखे जा सकते हैं.

कैसे देखें नतीजे?

स्टेप 1: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ऑफीशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर क्लिक करें.

स्टेप 2: सीबीएसई के 12वीं या 10वीं के रिजल्ट में छात्र जिस क्लास का रिजल्ट देखना चाहते हैं उस सेक्शन पर जाएं.

स्टेप 3: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2018 या सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2018 पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अपने एडमिट कार्ड की डिटेल्स दर्ज करने के बाद अपना सीबीएसई 10वीं अथवा 12वीं का रिजल्ट हासिल करें.

स्टेप 5: आगे के इस्तेमाल के लिए छात्र इस रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

कॉल और मैसेज के जरिए जान सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई नतीजे जानने के लिए फोन और मैसेज की सुविधा दे रहा है. अगर छात्र या माता –पिता इंटरनेट एक्सेस नहीं कर सकते तो वे कॉल या मैसेज के जरिए नतीजे जान सकेंगे. एनआईसी (नेशनल इँफॉर्मेटिक सेंटर) के जरिए नतीजे जाने जा सकते हैं.

कॉल करें-  दिल्ली की लोकेशन वाले लोग 24300699 नंबर पर कॉल करके रिजल्ट जान सकेंगे. वहीं देशभर के सीबीएसई छात्र 011 – 24300699 नंबर पर कॉल करके नतीजे जान सकेंगे.

मैसेज के लिए क्या करें- मैसेज के जरिए भी नतीजे पाए जा सकेंगे. 12वीं के नतीजे के लिए अपने मैसेज बॉक्स में जाएं

cbse12 <rollno> <sch no> <center no> लिखें और इसे  7738299899 नंबर पर भेजें.

2018 में 12वीं की परीक्षा में इतने बच्चे शामिल हुए

इस साल 10वीं और 12वीं के पारीक्षाओं के लिए करीब 28 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें 12वीं के लिए 11,86,306 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. भारत में 4,138 केंद्रों पर इन छात्रों ने 12वीं परीक्षा दी.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI