CBSE 10th 12th Exams 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षिक सत्र 2020-21 में आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है. वे स्टूडेंट्स जो अगले साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा देना चाह रहें हैं. वे अब अपने एग्जामिनेशन फॉर्म 15 अक्टूबर 2020 तक भर सकते हैं.  वे स्टूडेंट्स जो 15 अकरूबर अपने एग्जामिनेशन फॉर्म 15 अक्टूबर तक नहीं भर पायेंगें उन्हें विलंब शुल्क के साथ 16 से 31 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म भरने की छूट रहेगी.

स्टूडेंट्स को विलंब शुल्क के रूप में 2 हजार रूपये अधिक देना होगा. सीबीएसई बोर्ड ने सामान्य वर्ग के प्रति स्टूडेंट्स के लिए बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म का शुल्क 1500 रूपये तय किया है. जबकि एससी एसटी वर्ग स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रूपये निर्धारित है. अतिरिक्त विषय के लिए प्रति विषय शुल्क 300 रूपये हैं. अर्थात जो स्टूडेंट्स 15 अक्टूबर अपना वार्षिक परीक्षा फॉर्म भर देते हैं तो उन्हें केवल 1500 रूपये ही देना पड़ेगा और जो स्टूडेंट्स 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर परीक्षा फॉर्म भरते है उन्हें एग्जामिनेशन फी के रूप में 3500 रूपये देना होगा. शुल्क का विवरण नीइचे दिया गया है. स्टूडेंट्स इसे इस प्रकार समझ सकते हैं.

सीबीएसईपरीक्षाशुल्क 2021: विवरण

  1. कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए वार्षिक परीक्षा शुल्क {सामान्य श्रेणी}- 1500 रूपये  
  2. कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए वार्षिक परीक्षा शुल्क {एससी /एसटी}- 1200 रूपये
  3. विलंब शुल्क प्रति स्टूडेंट्स- 2000 रूपये
  4. अतिरिक्त विषय के लिए प्रति विषय – 300 रूपये
  5. 12वीं में प्रायोगिक परीक्षा के लिए प्रति विषय शुल्क- 150 रुपये
  6. माइग्रेशन सर्टिफिकेट शुल्क-350 रूपये

 महत्वपूर्णतारीखें:

  • वार्षिकपरीक्षाफॉर्मभरनेकीप्रारंभिकतिथि- 26 सितंबर 2020
  • वार्षिकपरीक्षाफॉर्मभरनेकीअंतिमतिथि- 15 अक्टूबर
  • विलंबशुल्ककेसाथपरीक्षाफॉर्मभंरनेकीतिथि- 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI