CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10वीं-12वीं की डेटशीट आज हो सकती है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
CBSE 10th 12th Date Sheet 2027 Live: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर सकता है.

बैकग्राउंड
सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अभी तक सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2027 की डेट शीट जारी नहीं की है. जो कैंडिडेट क्लास 10वीं और क्लास 12वीं के...More
आपको बता दें कि सीबीएसई क्लास 10वीं बोर्ड एग्जाम दो फेज में होगा, यानी पहली और दूसरा बोर्ड एग्जाम. दरअसल सीबीएसई ने पिछले साल से दूसरा बोर्ड शुरू किया गया था, जिसमें पहला बोर्ड जरूरी है और दूसरा बोर्ड ऑप्शनल है. असल में दूसरा बोर्ड एग्जाम उन स्टूडेंट के इंप्रूवमेंट के लिए होता है, जो एक या ज्यादा सब्जेक्ट में बेहतर स्कोर करना चाहते हैं.
पिछले साल सीबीएसई ने सितंबर में एक टेंटेटिव डेट शीट जारी की थी और बाद में फाइनल डेट शीट जारी की थी. ऐसे में इस बार भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस साल भी ऐसा ही पैटर्न फॉलो कर सकता है. लेकिन अभी तक बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट या टाइम टेबल अनाउंस नहीं किया गया है.