CAT 2019 Result released: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2019 (कैट रिजल्ट 2019) का रिजल्ट आज घोषित हो गया है. इस वर्ष का कैट रिजल्ट IIM कोझिकोड ने घोषित किए हैं. ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट @ iimcat.ac.in.पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जो कैट की इस लिखित परीक्षा में सफल होंगें उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा. लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और जीडी यानी ग्रुप डिबेट में सफल उम्मीदवार को आईआईएम में प्रवेश दिया जायेगा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड ने जनवरी 2020 के पहले सप्ताह तक कैट 2019 के रिजल्ट घोषित करने के संकेत दिए थे.
ऐसेचेककरेंकैट 2019 कारिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवार कैट की ऑफिशियल वेबसाइट को लॉग इन करें. @ iimcat.ac.in.
- इसके बाद रिजल्ट लिंक को क्लिक करें. इसके लिए उम्मीदवार को उनका स्वयं का यूजर नेम और पासवर्ड चाहिए.
- लॉग इन करने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं.
कॉमनएडमिशनटेस्ट2019
देशभर में कॉमन एडमिशन टेस्ट 2019 का आयोजन 24 नवंबर 2019 को हुआ था. इस परीक्षा में कम 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे.
विदित हो कि इससे पहले इडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड ने 29 नवंबर, 2019 को CAT 2019 (Common Admission Test) की आंसर-की जारी की थी. और अभ्यर्थियों को आइआइएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाने का अवसर दिया था. आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद IIM कोझिकोड ने आज कैट 2019 का रिजल्ट घोषित कर दिया.
कैट 2019 रिजल्टचेककरनेकेलिएक्लिककरें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI