Bihar Board BSEB 12th sent up exam dates 2021: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2020-21 के सेंटअप परीक्षा {प्रीबोर्ड} की तारीख में बदलाव किया है. अब बिहार बोर्ड के 12वीं की सेंटअप परीक्षा 11 नवंबर से होगी. इसके पहले यह परीक्षा 15 अक्टूबर से होने के लिए प्रस्तावित थी. अब यह परीक्षा 19 नवंबर 2020 को समाप्त होगी. इसके पहले वाले कार्यक्रम के मुताबिक़ यह परीक्षा 5 नवंबर 2020 को समाप्त होनी थी.

सेंटअपपरीक्षाकापेपरतैयारकरेगाबिहारबोर्ड

बिहार बोर्ड 12वीं सेंटअप परीक्षा का प्रश्नपत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति तैयार करेगी. ऐसा पहली बार हो रहा है कि इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा का पेपर बिहार बोर्ड अर्थात बिहार विद्यालय परीक्षा समिति तैयार करेगी. सेंटअप परीक्षा प्रश्नपत्र के लिए स्टूडेंट्स से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा.

सेंटअपपरीक्षामेंपासहोनाहैअनिवार्य

स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि सेंटअप परीक्षा में उनके लिए पास होना अनिवार्य होगा. अर्थात जो स्टूडेंट्स सेंट अप परीक्षा में पासा होंगें उन्हें 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शामिल किया जायेगा और जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में नहीं पास होंगें उन्हें  बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2020-21 में शामिल नहीं किया जाएगा.

सेंटअपपरीक्षापैटर्न

सेंटअप परीक्षा के प्रश्नपत्र का पैटर्न बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र के पैटर्न की तरह होगा. इस परीक्षा से स्टूडेंट्स को वार्षिक परीक्षा के प्रश्नों के बारे में जानकारी मिलेगी. सेंटअप परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षा भी बोर्ड द्वारा ली जायेगी. परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और रिजल्ट  स्कूल स्तर तैयार किया जायेगा.

सेंटअप परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का आदेश बिहार के अध्यक्ष द्वारा गया है. परीक्षा के पहले परीक्षा केंद्र को सेनेटाइज किया जायेगा. सभी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर आना होगा.

सभी स्कूलों को सेंटअप परीक्षा में स्टूडेंट्स की उपस्थिति और उनके द्वारा प्राप्त अंको की सूची बनाकर बोर्ड को भेजना होगा. यह सूची हार्ड और सॉफ्ट दोनों कॉपी में  भेजना होगा.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI