पटना: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल मेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कमीशन ने इन पदों के लिए प्रिलिमनरी एग्जाम 15 सितंबर, 2018 को ली थी जिसका रिजल्ट 30 जनवरी, 2019 को प्रकाशित किया गया. जो भी छात्र प्री एग्जाम में सफल हुए हैं वह मेंस एग्जाम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं.

यहां जानें महत्वपूर्ण डेट

रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 7 फरवरी, 2019

रजिस्टर करने की अंतिम तिथि- 14 फरवरी, 2019

एप्लिकेशन फी पेमेंट- 18 से 22 फरवरी

ऑनलाइन एप्लिकेशन डेट- 19 फरवरी से 28 फरवरी

एप्लिकेशन फार्म की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 8 मार्च, 2019 के शाम पांच बजे तक है.

सिविल इंजीनियर मेंस की परीक्षा में 6 पेपर होंगे जिसमें 4 कंपलसरी और 2 ऑप्शनल होंगे. चार कंपलसरी पेपर में तीसरा पेपर जिसमें इंग्लिश, हिंदी और जनरल स्टडीज के प्रश्न पूछे जाएंगे वह ऑब्जेक्टिव होगा. सिविल इंजीनियरिंग पेपर के कंपलसरी पेपर में 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

NEET PG 2019 का स्कोरकार्ड हुआ जारी, यहां जानें कैसे करें चेक मध्य प्रदेश मिडिल स्कूल टीईटी परीक्षा 2018 की डेट जारी, यहां जानें एग्जाम शेड्यूल

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI