बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आपको बता दें कि बिहार एएसओ भर्ती की परीक्षा 27 फरवरी 2026 को हुई. परीक्षा में कुल 609 कैंडिडेट शामिल हुए थे. इस परीक्षा में संतोष कुमार ने टॉप किया है और पहला स्थान हासिल किया है. वहीं टॉप 10 रैंक होल्डर्स में अकेली महिला कैंडिडेट सरिता कुमारी दूसरे नंबर पर रही, जबकि राहुल राज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है.
बिहार ASO मेन्स कट ऑफ मार्क्स
बीपीएससी ने परीक्षा के लिए कैटेगरी के हिसाब से कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं और रिजर्व्ड कैटिगरी के लिए कट ऑफ मार्क्स 115 है, जबकि ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कट ऑफ 108 मार्क्स है. एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 102 और 104 मार्क्स है. वहीं ईबीसी और बीसी दोनों कैटेगरी के लिए कट ऑफ मार्क्स 113 है. महिला उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स अनारक्षित के लिए 105, ईडब्ल्यूएस के लिए 103, एससी के लिए 91 और बीसी के लिए 103 है. वहीं दूसरी कैटेगरी के लिए बीसीएल के लिए कट ऑफ मार्क्स 103, डीडी डिसेबिलिटी कैटेगरी के लिए 87 मार्क्स और एमडी डिसेबिलिटी कैटेगरी के लिए 85 मार्क्स है. वहीं पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए कट ऑफ मार्क्स 100 है.
दिव्यांगता हुई जांच
आपको बता दें कि इस परीक्षा में शामिल कुल 13 दिव्यांग उम्मीदवारों की दिव्यांगता की जांच की गई है. उम्मीदवारों की दिव्यांगता की जांच पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में कराई गई. जांच के बाद आइजीआइएमएस पटना से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार पांच उम्मीदवारों की दिव्यांगता का प्रतिशत बेंचमार्क डिसेबिलिटी के 40 प्रतिशत से कम पाया गया और 6 उम्मीदवार के दिव्यांगता जांच हेतु उपस्थित नहीं होने के कारण उनकी दिव्यांगता की जांच नहीं की जा सकी. ऐसे में कुल 11 उम्मीदवारों का प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द कर दिया गया और उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया.
ये भी पढ़ें-NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
कितने उम्मीदवारों की बनी लिस्ट?
बीपीएससी की ओर से एएसओ परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर परीक्षा में शामिल 594 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की गई है. बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में उम्मीदवारों को उनके अंकों के आधार पर जगह दी है. इसके अलावा अगर जिन उम्मीदवारों के अंक समान है, उनमें उम्र के आधार पर फैसला लिया है. इसमें जिन उम्मीदवारों की उम्र ज्यादा थी, उन्हें लिस्ट में ऊपर जगह दी गई है.
ऐसे चेक करें BPSC ASO का रिजल्ट
- बीपीएससी ASO का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर जाकर बीपीएससी बिहार अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर ASO मेंस रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रिजल्ट का पीडीएफ अपनी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप सफल उम्मीदवार माने जाएंगे.
ये भी पढ़ें-बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI