बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) इस हफ्ते 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं क्लास के रिजल्ट 12वीं क्लास के रिजल्ट के तीन या चार दिन बाद आएंगे.

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बोर्ड के अधिकारी ने कहा, ''12वीं क्लास के रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में घोषित किए जाएंगे, जबकि 10वीं क्लास के रिजल्ट उसके 3 या 4 दिन बाद घोषित किए जाएंगे.'' बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक ही दिन आने की कोई संभावना नहीं है.

इससे पहले बोर्ड के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि मई के पहले हफ्ते में बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. लेकिन अब बताया जा रहा है कि कुछ स्टूडेंट्स ने सब्जेक्ट कोड लिखने में गड़बड़ कर दी जिसकी वजह से रिजल्ट आने में देरी हो रही है.

10वीं और 12वीं क्लास के रिजलट ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर उपलब्ध होंगे. इस साल 17,70,420 स्टूडेंट्स ने 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम दिए हैं, वहीं, 12,80,000 स्टूडेंट्स ने 12वीं क्लास के एग्जाम दिए हैं.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI