Bihar Board 10th Result 2023 Live: क्या इस हफ्ते नहीं जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, पढ़िए क्या है ताजा अपडेट
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 Live: बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजों के संबंध में क्या ताजा अपडेट है, कब तक रिजल्ट आ सकता है. वेबसाइट के अलावा रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं? जानें इन सवालों के जवाब.
ABP LiveLast Updated: 25 Mar 2023 08:51 PM

बैकग्राउंड
Bihar Board BSEB 10th Result 2023 Update: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों के बाद अब दसवीं के रिजल्ट की बारी है. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का...More
Bihar Board BSEB 10th Result 2023 Update: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों के बाद अब दसवीं के रिजल्ट की बारी है. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बीएसईबी दसवीं का परिणाम घोषित कर सकता है. हालांकि जैसे हमेशा होता है रिजल्ट रिलीज के पहले बिहार बोर्ड के ट्विटर और फेसबुक के ऑफिशियल पेज पर इसकी घोषणा की जाती है. अब कैंडिडेट्स को इसी घोषणा की प्रतीक्षा है, जो जल्द ही पूरी होगी. जारी होने के बाद यहां कर सकेंगे चेकबिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे रिलीज होने के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकेंगे. ऐसा करने के लिए इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं - results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in.वेबसाइट हो सकती है क्रैशइंटर रिजल्ट रिलीज के समय वेबसाइट क्रैश हो गई थी. हो सकता है दसवीं यानी मैट्रिक रिजल्ट रिलीज के समय भी ये परेशानी खड़ी हो जाए. ऐसे में कैंडिडेट्स रिजल्ट रिलीज करने वाली और दूसरी बहुत सी वेबसाइट्स का रुख कर सकते हैं. इसके साथ ही वे एसएमएस से भी नतीजे चेक कर सकते हैं. एसएमएस से रिजल्ट पाने के लिए कैंडिडेट्स खुद को पहले से रजिस्टर कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड 31 मार्च से पहले परीक्षा के नतीजे घोषित कर देगा. लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं है.जारी होने के बाद ऐसे चेक करें रिजल्टरिलीज होने के बाद बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – BSEB Bihar Board 10th Result 2023. इस पर क्लिक करें.ऐसा करते ही एक नई लॉगिन विंडो दिखेगी. इस पर अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और एंटर का बटन दबा दें.इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा. यहां से इसे चेक कर लें.
Bihar Board Class 10 Result 2023: यहां देख सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
Bihar Board Class 10 Result 2023: बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे जल्द ही रिलीज हो सकते हैं. जैसे ही रिजल्ट आए आप इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं. results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in