Bihar Board 10th 2023 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर्स की आधिकारिक लिस्ट
BSEB Bihar Board Matric Result 2023 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया. जितने भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो यहां से अपना रिजल्ट डायरेक्ट देख सकते हैं.
ABP LiveLast Updated: 31 Mar 2023 02:56 PM

बैकग्राउंड
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार हुआ खत्म, बिहार बोर्ड ने आज सुबह एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी की आज यानी 31...More
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार हुआ खत्म, बिहार बोर्ड ने आज सुबह एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी की आज यानी 31 मार्च को दोपहर 1:15 पर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर द्वारा आज 31.03.2023 को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे.एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर चेक कर सकेंगे. इस वर्ष बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक किया था.बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में इस साल 16 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे. इनमें 8,20,179 छात्र और 7,90,920 छात्राएं शामिल हैं. बोर्ड ने 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए 1500 परीक्षा केंद्र बनाए थे. इस एग्जाम में सफल होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे. बिहार बोर्ड लगातार कई सालों से 12वीं क्लास व 10वीं कक्षा के नतीजे अन्य बोर्डों की अपेक्षा काफी पहले जारी करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड आज दोपहर में 10वीं क्लास के परिणाम जारी कर देगा.21 मार्च को आया 12वीं का रिजल्टबिहार बोर्ड की तरफ से इस साल 12वीं क्लास का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया था. बोर्ड ने 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए 1 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक की तारीख तय की थी. परिणामों की घोषणा मंत्री शिक्षा विभाग, प्रो. चन्द्रशेखर ने की थी. बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास का पास प्रतिशत 83.60 फीसदी रहा. ABP Live बिहार बोर्ड की क्लास 10वीं के नतीजे सबसे पहले छात्रों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है. बोर्ड नतीजों से जुड़ी हर अपडेट के लिए छात्र हमसे जुड़े रहें.इस तरह चेक करें रिजल्टसबसे पहले छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट- www.biharboard.ac.in पर जाएं.फिर छात्र होम पेज पर 10वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें.इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर यहां इंटर करें.अब छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.इसके बाद छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.अंत में छात्र रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें.
Bihar Board 10th Result 2023 Live: शिक्षा मंत्री ने ऐसे जारी किया रिजल्ट