विदेश जाने का सपना अब सिर्फ अमीरों तक सीमित नहीं रहा. आज मध्यम वर्ग का युवा भी पढ़ाई और नौकरी के लिए नए देशों की तलाश कर रहा है. इसी तलाश में एक नाम तेजी से उभर रहा है कंबोडिया.

Continues below advertisement

अभी 1 भारतीय रुपये की कीमत करीब 42.10 कंबोडियन रियेल है. यानी अगर आपके पास भारत में 1 लाख रुपये हैं, तो कंबोडिया पहुंचते ही यह रकम करीब 42 लाख रियेल के बराबर हो जाती है. सुनने में यह आंकड़ा चौंकाने वाला लगता है, लेकिन इसी के कारण कंबोडिया पढ़ाई और नौकरी के लिए किफायती देश बनता जा रहा है.

कम खर्च में बेहतर जीवन

Continues below advertisement

कंबोडिया में रहने खाने और यात्रा का खर्च कई बड़े देशों के मुकाबले काफी कम है. राजधानी फ्नोम पेन्ह और सिएम रीप जैसे शहरों में किराया, लोकल ट्रांसपोर्ट और भोजन की कीमत भारतीय शहरों से बहुत ज्यादा नहीं है. ऐसे में भारतीय छात्र और नौकरी करने वाले युवा यहां अपनी बचत के साथ आराम से रह सकते हैं. जहां यूरोप, अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया में हर महीने लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं, वहीं कंबोडिया में सीमित बजट में भी अच्छा जीवन संभव है. यह भी पढ़ें - फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, NIOS के जरिए दोबारा दाखिले की प्रक्रिया शुरू

पढ़ाई के लिए उभरता विकल्प

कंबोडिया में कई निजी और सरकारी विश्वविद्यालय अंग्रेजी माध्यम में कोर्स कराते हैं. बिजनेस, होटल मैनेजमेंट, इंटरनेशनल रिलेशन, आईटी और टूरिज्म जैसे कोर्स विदेशी छात्रों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं. फीस भी अपेक्षाकृत कम है, जिससे भारतीय छात्रों का रुझान बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम काम करने के मौके भी मिल जाते हैं, जिससे छात्र अपने खर्च का कुछ हिस्सा खुद निकाल लेते हैं.

नौकरी के अवसर कहां?

कंबोडिया की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. टूरिज्म, होटल इंडस्ट्री, रियल एस्टेट, शिक्षा और आईटी सेक्टर में विदेशी युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं. भारतीय युवाओं के लिए खासकर होटल, रेस्टोरेंट, टीचिंग, डिजिटल मार्केटिंग और आईटी सपोर्ट जैसी नौकरियों में अवसर मिल रहे हैं.

भारतीय रुपये की ताकत का असर

जब आपकी जेब में 1 लाख रुपये हों और आप उसे 42 लाख रियेल के रूप में खर्च कर सकें, तो रोजमर्रा का खर्च हल्का महसूस होता है. यही वजह है कि कंबोडिया में रहने वाले कई भारतीय बताते हैं कि यहां बचत करना आसान है.

यह भी पढ़ें - Bharat Innovates 2026: पेरिस में दिखा भारतीय स्टार्टअप्स का दम, दुनिया भर के निवेशकों को लुभाने की शानदार पहल


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI