Deepender Goyal Calls Ex-employees Back: कोई भी कंपनी जब अपने कर्मचारियों को हटाती है तो उस समय चाहे जो भी वजह बताई जाए, लेकिन पूर्व कर्मचारियों को लेकर एक भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है. एटरल (पूर्व में जोमैटो) के फाउंडर और वाइस चेयरमैन दीपेन्द्र गोयल ने भी अपने पूर्व कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें दोबारा लौटने का न्योता दिया है.

Continues below advertisement

दीपेन्द्र गोयल का भावुक पोस्ट

गोयल ने लिखा कि कंपनी ने अपने अतीत से बहुत कुछ सीखा है और जो लोग पहले यहां काम कर चुके हैं, उनकी वापसी का खुले दिल से स्वागत करने के लिए वह तैयार है. स्वेच्छा से जोमैटो छोड़ने वाले या जिनसे आगे बढ़ने को कहा गया था, उन्हें संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय जोमैटो हर किसी के लिए सही जगह नहीं हो सकती थी कई लोगों को न तो वैसा कार्य वातावरण मिला होगा और न ही वैसी लीडरशिप, जिसकी उन्हें जरूरत थी.

Continues below advertisement

इसके बावजूद उन्होंने माना कि कई कर्मचारियों का कंपनी के साथ गहरा भावनात्मक रिश्ता रहा है और जो अपनापन, प्यार और घर जैसा माहौल उन्हें जोमैटो में मिला, वैसा अनुभव शायद कहीं और नहीं हुआ होगा. इस पूरे संदेश का लहजा बेहद व्यक्तिगत था, जिसमें यह साफ झलकता है कि कंपनी छोड़ देने से साझा सफर और साथ किए गए काम की अहमियत कभी खत्म नहीं होती.

गोयल का सीधे आमंत्रण

गोयल ने हाल में हुए लीडरशिप में बदलाव को लेकर उठी चिंताओं को भी अपने संदेश में संबोधित किया, खासतौर पर इस बात को लेकर कि अब वे जोमैटो के सीईओ नहीं रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पद बदलने के बावजूद कंपनी के मूल मूल्य और उसकी संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले जैसी ही है. अपने संबोधन के अंत में उन्होंने पूर्व कर्मचारियों को सीधे तौर पर आमंत्रित करते हुए कहा कि जो लोग यह महसूस करते हैं कि जोमैटो के साथ उनका सफर अभी अधूरा है, उनके लिए दरवाजे खुले हैं और वे दोबारा लौटकर इस यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं.

उन्होंने इच्छुक कैंडिडेट्स से सीधे back@eternal.com पर लिखने को कहा है और भरोसा दिलाया है कि इस चरण में कंपनी के भीतर उनकी संभावित भूमिका पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: आरबीआई MPC की बैठक से पहले धड़ाम हुआ रुपया, US से ट्रेड डील के बावजूद क्यों खोई तेजी?