पेट्रोल भरवाते समय आपने भी कभी सोचा होगा कि एक ही देश में कहीं पेट्रोल 88.66 रुपए के आसपास है, तो कहीं इसके लिए 115 रुपए से भी ज्यादा क्यों चुकाने पड़ते हैं? कच्चे तेल की कीमतें और केंद्र सरकार के टैक्स पूरे देश के लिए अहम हैं, लेकिन पेट्रोल पंप पर ग्राहक जो कीमत चुकाता है, उसमें राज्य के टैक्स का भी बड़ा रोल होता है.

Continues below advertisement

बता दें कि यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल के दाम में काफी अंतर देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि देश में कहां पेट्रोल सबसे सस्ता है, किन राज्यों में इसके लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं और इसकी वजह क्या है.

कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल?23 अक्टूबर 2026 के राज्यवार आंकड़ों के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पेट्रोल की कीमत करीब 88.66 रुपए प्रति लीटर है. ये केंद्र शासित प्रदेश है, राज्य नहीं. अगर सिर्फ राज्यों की बात करें, तो अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत करीब 99.60 रुपए प्रति लीटर है. यानी यहां पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से कम कीमत पर मिल रहा है. 

Continues below advertisement

राज्यानुसार पेट्रोल के दाम- 

राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के नामपेट्रोल की कीमत
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह88.66 रुपए प्रति लीटर 
अरुणाचल प्रदेश  99.60 रुपए प्रति लीटर 
दिल्ली102.12 रुपए प्रति लीटर 
उत्तर प्रदेश 102.37 रुपए प्रति लीटर 
गुजरात102.84 रुपए प्रति लीटर 
गोवा104.13 रुपए प्रति लीटर 
बिहार115.06 रुपए प्रति लीटर 
केरल 115.09 रुपए प्रति लीटर 
तेलंगाना115.29 रुपए प्रति लीटर 
आंध्र प्रदेश117.78 रुपए प्रति लीटर 

कहां दिखा 29 रुपए का अंतर?

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पेट्रोल की कीमत 88.66 रुपए प्रति लीटर है और आंध्र प्रदेश में वही पेट्रोल 117.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. ऐसे में रेट में सीधा 29 रुपए का अंतर आ रहा है. 

क्यों अलग-अलग है पेट्रोल का भाव?पेट्रोल की कीमत में अंतर की सबसे बड़ी वजह टैक्स है. केंद्र सरकार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी लगाती है, जबकि राज्य सरकारें वैट और दूसरे लागू शुल्क वसूलती हैं. हर राज्य में टैक्स की दर एक जैसी नहीं होती. इसलिए एक ही पेट्रोल की कीमत अलग-अलग जगहों पर बदल जाती है.

इसके अलावा तेल कंपनियों की लागत, डीलर कमीशन, कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत और रुपए-डॉलर की विनिमय दर भी पेट्रोल के दाम में अंतर लाती है.

खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न