नई दिल्ली: वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड, जो कि भारत की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान कंपनी ब्रांड पेटीएम की मालिक है ने शुक्रवार को वीजा (वैश्विक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद अब भारत के किसी भी बैंक का वीजा क्रेडिट कार्ड का बिल पेटीएम के जरिए आसानी से भरा जा सकेगा. कंपनी ने एक ब्लॉग स्पॉट में कहा, "वीजा क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ता यूपीआई, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड समेत अपनी पसंदीदा भुगतान विधि का उपयोग करके कहीं से भी अपने महीने के बिलों का भुगतान कर सकते हैं."
पेटीएम के सीईओ किरण वासु रेड्डी ने कहा कि "कंपनी वीजा के साथ साझेदारी करके काफी खुश है. इससे भारत में लाखों क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को फायदा होगा. ये नए भुगतान मोड वीज़ा क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को बड़ी सुविधा प्रदान करने में काफी लंबा सफर तय करेंगे क्योंकि अब वे अपने महीने के बिल का पेटीएम ऐप के जरिए भुगतान कर सकते हैं. इस कदम के साथ, कंपनी का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में 2 मिलियन से अधिक क्रेडिट कार्ड बिल भुगतानों को क्लियर करना है. साथ ही इस ऐप के मदद से निवेशक 100 रुपये में म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे.
आधार नहीं होने पर भी स्कूल में होगा एडमिशन: UIDAI
हजरत निजामुद्दीन और नांदेड़ के पैसेंजर्स को रेलवे देगा स्पेशल सुविधा, चलाएगा स्पेशल ट्रेन
पेटीएम की साख को हो रहा है फायदा
पेटीएम बजार में लगातार बढ़ते कम्पीटीशन के बीच अपने ग्राहकों के लिए नई नई सुविधा ला रही है, इसका फायदा कंपनी को भी मिल रहा है. हाल ही दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक और सबसे बड़े निवेशक वारेन बफेट ने पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड में निवेश किया है