Stock Market Closing On 18 August 2023: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. बीएसई सेंसेक्स इस गिरावट के चलते 65000 के आंकड़े के नीचे जा फिसला. आईटी और मिडकैप शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 202 अंकों की गिरावट के साथ 64,948 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी 55 अंकों की गिरावट के साथ 19,310 अंकों पर क्लोज हुआ है.   

सेक्टर का हाल 

आज के ट्रेड में आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है. निफ्टी आईटी 456 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है. इसके अलावा बैंकिंग, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि एफएमसीजी. मेटल्स, एनर्जी, मीडिया सेक्टर के शेयर गिरकर बंद हुए. मिड कैप और स्मॉल कैप सेक्टर के शेयर भी गिरकर क्लोज हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 9 स्टॉक तेजी के साथ और 21 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 14 शेयर तेजी के साथ 36 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex64,948.6665,175.3264,754.72-0.31%
BSE SmallCap35,283.3235,508.7035,208.32-0.23%
India VIX12.1412.4910.79-0.80%
NIFTY Midcap 10037,815.4038,003.2037,715.15-0.21%
NIFTY Smallcap 10011,683.3511,778.5011,657.90-0.53%
NIfty smallcap 505,312.405,356.055,290.30-0.54%
Nifty 10019,209.3519,273.1519,157.45-0.29%
Nifty 20010,235.6510,266.7010,210.70-0.28%
Nifty 5019,310.1519,373.8019,253.60-0.28%

निवेशकों को नुकसान

बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों को नुकसान हुआ है. आज के ट्रेड में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 303.39 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जो इसके पहले सेशन में 303.90 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के ट्रेड में निवेशकों को  51,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.  

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

आज के ट्रेड में मारुति सुजुकी 0.98 फीसदी, रिलायंस 0.75 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.67 फीसदी, नेस्ले 0.67 फीसदी, एचयूएल 0.53 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.36 फीसदी, आईटीसी 0.24 फीसदी, एसबीआई 0.17 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.01 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. गिरने वाले शेयरों में टीसीएस 2.14 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.80 फीसदी, इंफोसिस 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

खत्म हुआ रिलायंस के निवेशकों का इंतजार, 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज पर होगी जियो फाइनेंशियल सर्विसज की लिस्टिंग