Stock Market Closing On 22 August 2023: आज के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. सेंसेक्स-निफ्टी में सबसे ज्यादा उठापटक रही लेकिन मिड कैप स्टॉक्स का इंडेक्स फिर लाइफटाइम हाई को छूने में कामयाब रहा है. आज बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 4 अंकों की मामूली तेजी के साथ 65,220 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3 अंकों की मामूली तेजी के साथ 19,396 अंकों पर क्लोज हुआ है. 

सेक्टर का हाल 

आज के ट्रेड में ऑटो, एफएमसीजी, मेटल्स, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. जबकि फार्मा, आईटी, बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में बिकवाली देखने को मिली है. आज के ट्रेड में मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में फिर से जोरदार तेजी देखने को मिली है. मिड कैप इंडेक्स 1.10 फीसदी या 418 अंकों के उछाल के साथ 38,544 के लाइफटाइम हाई पर क्लोज हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर तेजी के साथ और 15 गिरावट के साथ बंद हुआ है. निफ्टी के 50 शेयरों में 28 तेजी के साथ और 22 गिरावट के साथ बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex65,220.0365,362.9165,165.450.01%
BSE SmallCap35,850.1935,873.1535,619.850.89%
India VIX11.7512.0911.59-1.78%
NIFTY Midcap 10038,544.3038,563.0038,237.651.10%
NIFTY Smallcap 10011,852.5011,861.2011,797.550.81%
NIfty smallcap 505,378.055,382.305,348.350.86%
Nifty 10019,325.4519,364.2519,305.500.11%
Nifty 20010,317.2510,331.2010,299.200.26%
Nifty 5019,396.4519,443.5019,381.300.01%

2 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति 

आज के ट्रेड में बाजार फ्लैट बंद हुआ है लेकिन निवेशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिली है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 308.35 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 306.39 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेड में निवेशकों की संपत्ति में 1.96 लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है.  

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

आज के ट्रेड में आईटीसी 1.45 फीसदी, एनटीपीसी 1.33 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.75 फीसदी, विप्रो 0.65 फीसदी, टाटा स्टील 0.60 फीसदी, लार्सन 0.59 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.58 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि गिरने वालों में बजाज फिनसर्व 0.75 फीसदी, एसबीआई 0.55 फीसदी, टीसीएस 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Inflation In India: आने वाले महीनों में और सताएगी महंगाई, वित्त मंत्रालय ने सरकार और आरबीआई को किया आगाह