Former RBI Governor Raghuram Rajan: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Former Governor Raghuram Rajan) ने कहा है कि श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी आर्थिक समस्याओं का सामना भारत को नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आरबीआई (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) बढ़ाने में अच्छा काम किया है. हमारे पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है. रिजर्व बैंक ने इसमें अच्छा काम किया है. हमारी समस्या श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी नहीं है. हमारे विदेशी कर्ज भी कम हैं.

पूरी दुनिया झेल रही महंगाई की मारआरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में महंगाई है. आरबीआई ब्याज दरें बढ़ा रहा है जिससे महंगाई कम करने में मदद मिलेगी. सबसे ज्यादा महंगाई खाद्य और ईंधन में है. दुनिया में खाद्य मूल्य वृद्धि कम हो रही है और यह आने वाले दिनों में भारत में भी घटेगी.

श्रीलंका-पाक के क्या है हालतआज के समय में श्रीलंका-पाकिस्तान दोनों ही देशो में महंगाई चरम पर पहुंच गई है. जुलाई में श्रीलंका की खुदरा महंगाई दर 61 फीसदी के करीब रही. अब देश में इमरजेंसी के हालातो का सामना कर रहे हैं. पाकिस्तान की बात करें तो राजनीतिक अशांति से आर्थिक अनिश्चितता बढ़ रही है, जिससे रुपये का अवमूल्यन हो रहा है. इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी पस्त हो गई है.

भारत पर कितना है विदेशी मुद्रा भंडारआरबीआई (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 22 जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए भारत का विदेशी मुद्रा (विदेशी मुद्रा) (Foreign Exchange Reserves) भंडार 571.56 बिलियन डॉलर था. वही इस सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.152 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें-

RBI Action on Banks: रिजर्व बैंक ने तीन कोऑपरेटिव बैंक को किया बैन! जानिए अब ग्राहकों के पैसों का क्या होगा

EPFO के 73 लाख पेंशनर्स को मिली नई सुविधा! केवल फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ही जमा हो सकेगा लाइफ सर्टिफिकेट