Sri Lanka Crisis: श्रीलंका इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. देश में गंभीर संकट की वजह से आम जनता काफी परेशान है. देश की स्थितियों को सुधारने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मदद की गुहार लगाई है. IMF ने आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका को संकट से उबरने के लिए किए गए प्रयासों में मदद देने का आश्वासन दिया है. 

IMF से लगाई मदद की गुहारIMF ने कहा है कि वित्त मंत्री अली साबरी की अगुआई में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई शुरुआती बातचीत फलदायी रही है. विदेशी मुद्रा की कमी की वजह से आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका ने आईएमएफ से फौरन राहत देने की गुहार लगाई है. 

वाशिंगटन में की बातचीतसाबरी और केंद्रीय बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरासिंघे की भागीदारी वाला एक प्रतिनिधिमंडल अभी वाशिंगटन में ही मौजूद है. इसने आईएमएफ समर्थित त्वरित राहत पैकेज से जुड़े तकनीकी मुद्दों पर बातचीत की है.

IMF ने जारी किया बयानआईएमएफ ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल के साथ आईएमएफ की तकनीकी बातचीत फलदायक रही है. इस दौरान श्रीलंका में हाल में हुए आर्थिक और वित्तीय घटनाक्रमों और व्यापक आर्थिक स्थिरता बहाल करने के लिए भरोसेमंद और सुस्पष्ट रणनीति पर भी बात हुई.'

श्रीलंका को चार अरब डॉलर की जरूरतआर्थिक संकट से उबरने के लिए श्रीलंका को कम-से-कम चार अरब डॉलर की जरूरत है. वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए साबरी विश्व बैंक के साथ-साथ चीन और जापान से भी बात कर रहे हैं.

जारी किया बयानबयान के मुताबिक, ‘‘IMF का दल श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारने के उसके प्रयासों में मदद देगा, अधिकारियों के साथ उनके आर्थिक कार्यक्रम पर मिलकर काम करेगा और इस संकट का समय रहते हुए समाधान निकालने के लिए अन्य हितधारकों के साथ भी बात करेगा.’’

सरकार की पहल का किया स्वागतआईएमएफ ने कर्जदाताओं से बात करने की श्रीलंका सरकार की पहल का भी स्वागत किया है. श्रीलंका सरकार ने गत 12 अप्रैल को अपने बकाया कर्जों के भुगतान को स्थगित करने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें:Digital Transaction में आई तेजी, हर दिन हो रहा 20,000 करोड़ का लेनदेन, जानें क्या बोले PM Modi?

Sensex की टॉप-8 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप, 2.21 लाख करोड़ का हुआ नुकसान