बैंक का इस्तेमाल लोग केवल लेन-देन के लिए ही नहीं करते हैं, बल्कि इसका इस्तेमाल लोग लोन लेने या फिर एफडी करवाने और दूसरी सुविधाओं के लिए भी करते हैं. इस बीच देश के सबसे बडे़ और भरोसेमंद बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI) के कुछ ग्राहकों की पर्सनल जानकारी डार्क वेब पर लीक होने की बात सामने आई है, जिसमें ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस और यहां तक की लोन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी भी शामिल है. 

Continues below advertisement

हालांकि, शुरुआत में बैंक के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक होने का दावा सामने आया था, लेकिन बाद में बैंक की शुरुआती जांच में सामने आया कि 3897 ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है. ऐसे में ग्राहकों के मन में कई सारे सवाल है कि इस जानकारी का फायदा उठाकर कोई उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड तो नहीं बनवा सकता है?

क्या क्रेडिट कार्ड बना सकता है?

Continues below advertisement

जरूरी बात ये है कि केवल आपके नाम, मोबाइल नंबर और घर के एड्रेस की जानकारी होने से किसी के लिए भी आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी करवाना आसान नहीं होता है. क्योंकि जब क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया जाएगा तो बैंक आमतौर पर इस दौरान पहचान,KYC और दूसरी जरूरी जानकारियों की जांच करते हैं.  इसलिए ये मान लेना कि डेटा लीक होने से कोई भी आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है तो ऐसा नहीं है.

बैंक अधिकारी बनकर लगा सकते हैं चूना

अहम बात ये है कि अगर किसी ठग के पास आपकी निजी जानकारी है तो वे इसका इस्तेमाल करके आपको फोन या मैसेज कर सकता है. इसमें वे अपने आपको SBI बैंक से जुड़ा व्यक्ति बताएगा और आपकी सारी जानकारी सही बताकर आपका भरोसा जीत लेगा. इसके बाद वे बैंक से जुड़े किसी काम के बहाने से आपसे OTP या ATM PIN, CVV या नेटबैंकिंग से जुड़ा पासवर्ड मांग सकता है.

इसका इस्तेमाल आपके अकाउंट से पैसे निकलने के लिए किया जा सकता है. इसलिए इस दौरान आपको काफी सर्तक रहने की जरूरत है. ध्यान रखें OTP, ATM PIN या अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ सांझा न करें. कोई लिंक आता है आपके मोबाइल पर तो उस पर बिना सोचे-समझें क्लिक न करें. हर समय अपने बैंक से होने वाली लेन-देन पर नजर बनाएं रखें. 

धोखाधड़ी होते ही करें ये काम

अगर आपके साथ धोखाधड़ी हो जाती है तो बिना देरी किए जल्दी से अपने बैंक से बात करें और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. वहीं अगर आपके नाम पर कोई अनजान लोन या क्रेडिट कार्ड मिलता है तो सीधे अपने बैंक से इसकी शिकायत करें. 

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट