नई दिल्ली: रुपये में लगातार दो दिन से हो रहा सुधार तीसरे दिन भी जारी रहा. निर्यातकों के लगातार डॉलर बिकवाली के कारण रुपया शुक्रवार को 11 पैसे की तेजी के साथ एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 72.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. हालांकि, सप्ताह के दौरान रुपये में 28 पैसे की गिरावट आई है. यह रुपये की लगातार पांचवीं साप्ताहिक गिरावट है. दिन के कारोबार में रुपये में 72.39 से 72.67 रुपये प्रति डॉलर के बीच में घट बढ़ हुई. इस बीच कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 82 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गयी.

डॉलर की मांग के कारण रुपया हुआ प्रभावित वैश्विक ट्रेड वॉर की चिंताओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के कारण रुपये को प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ा. आयातकों की माह अंत की डॉलर मांग के कारण भी रुपया प्रभावित हुआ है. इसके अलावा अगले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक से पहले कारोबारियों में सतर्कता रही. इस बीच स्थानीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 97.03 अंक की गिरावट दर्शाता हुआ 36,227.14 अंक पर बंद हुआ.

यूरो के मुकाबले रुपये में आई तेजी इंटरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 72.49 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 72.39 रुपये तक चढ़ने के बाद अंत में 11 पैसे या 0.15 प्रतिशत का लाभ बताता हुआ 72.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. अंतरमुद्रा कारोबार में पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में तेजी आई है.

पिछले एक साल से रोजाना 300 करोड़ रुपये कमा रहे हैं मुकेश अंबानी- 

जानिए क्या है SIP, कैसे कमा सकते हैं इससे बड़ा फायदा

सरकार ने विमान ईंधन पर बढ़ाई कस्टम ड्यूटी, महंगा हो सकता है हवाई