RBI MPC Meeting 2026 Live: रिजर्व बैंक ने फिर किया ऐलान, रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार

RBI MPC Meeting Repo Rate Live Updates: भारतीय रिजर्व बैंक ने आज रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 5.25 परसेंट पर बरकरार रखने का फैसला लिया है.

Advertisement

एबीपी बिजनेस डेस्कLast Updated: 05 Jun 2026 12:57 PM

बैकग्राउंड

RBI MPC Meeting Live: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने अपने भाषण में घोषणा की कि जून की MPC बैठक में सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ही बनाए...More

LIVE: दूसरों के मुकाबले बेहतर स्थिति में भारत: RBI गवर्नर

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने मॉनेटरी पॉलिसी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्हें डॉलर के उचित और अच्छे इनफ्लो की उम्मीद है, लेकिन वे किसी खास आंकड़े का लक्ष्य नहीं रख रहे हैं. मल्होत्रा ​​ने कहा कि उन्हें इस साल बैलेंस ऑफ पेमेंट में काफी बेहतर स्थिति की उम्मीद है. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 4% महंगाई दर का लक्ष्य अभी भी कायम है. हालांकि, उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के झटकों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है. 


 


 

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.