Stock Market Closing On 3 April 2024: भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे दिन फ्लैट बंद हुआ है लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बाजार में जोरदार देखी देखने को मिली है. सुबह के ट्रेड में बाजार में गिरावट देखी जा रही थी लेकिन निचले लेवल से जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 27 अंकों के मामूली गिरावट के साथ 73,876 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19 अंकों की गिरावट के साथ 22,434 अंकों पर बंद हुआ है. 

निवेशकों की संपत्ति में उछाल 

शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ है लेकिन मिडकैप स्मॉलकैप स्टॉक्स में हरियाली के चलते बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 397.52 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो इसके पहले सत्र में 395.67 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के ट्रेड में बाजार के मार्केट वैल्यू में 1.85 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है.  

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex73,876.8274,151.2173,540.27-0.04%
BSE SmallCap45,556.0845,597.7845,016.451.18%
India VIX11.3711.8311.31-2.40%
NIFTY Midcap 10049,736.7049,801.4049,252.700.52%
NIFTY Smallcap 10016,146.4016,158.9015,932.151.16%
NIfty smallcap 507,398.357,406.957,299.451.08%
Nifty 10023,136.6023,212.5523,038.20-0.01%
Nifty 20012,492.4512,528.1512,432.000.07%
Nifty 5022,434.6522,521.1022,346.50-0.08%

सेक्टर का हाल 

आज के कारोबार में बैंकिंग, आईटी, मीडिया, एनर्जीऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स के शेयरों में उछाल देखने को मिली है. जबकि हेल्थकेयर, फार्मा, एफएमसीजी, फार्मा और ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. बाजार में लगातार तीसरे दिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में शानदार तेजी देखने को मिली है. निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 257 अंकों के उछाल के साथ 49,736 अंकों पर क्लोज हुआ है. इससे पहले इंडेक्स 49,801 के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा था. स्मॉलकैप इंडेक्स में 185 अंकों की उछाल देखने को मिली है और इंडेक्स 16,146 अंकों पर बंद हुआ है. 

चढ़ने - गिरने वाले शेयर 

तेजी वाले शेयरों में एनटीपीसी 1.97 फीसदी, टीसीएस 1.67 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.56 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.51 फीसदी, भारती एयरटेल 1.41 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि नेस्ले 2.62 फीसदी, कोटक महिंद्रा 1.43 फीसदी टाइटन कंपनी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.  

ये भी पढ़ें 

UPI Update: डिजिटल पेमेंट का सिरमौर बना यूपीआई, 2023 की दूसरी छमाही में 100 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा ट्रांजैक्शन