LPG Rate Today on August 13, 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दरमियान इन दिनों LPG की कीमतों को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, भले ही रिटेल स्तर पर इनकी कीमतों में बदलाव किए हुए एक महीने से लंबा वक्त हो गया है. हालांकि, इस बीच लाल सागर के बाब-अल मंदेब जलडमरूमध्य के पास यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा एक मालवाहक जहाज पर किए गए भीषण मिसाइल हमले ने फिर से नई चिंताएं पैदा कर दी हैं. 

Continues below advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बाद यह पहली दफा है, जब लाल सागर में हूती समूह ने इतना बड़ा हमला किया है. हूतियों का दावा है कि वे सऊदी अरब से जुड़े और सैन्य उपकरण ले जाने वाले जहाजों को ही सिर्फ निशाना बना रहे थे. हालांकि, मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि इन जहाजों में खाने-पीने की चीजें और दूसरे कमर्शियल सामान थे. इस तनाव के चलते अब यह शिपिंग रूट भी पूरी तरह से तनावग्रस्त हो गया है. 

आज कितनी है एलपीजी की कीमत?

शहर 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली942 रुपये2,738 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,691.50 रुपये 
नोएडा939.50 रुपये2,738 रुपये
जयपुर945.50 रुपये2,765.50 रुपये
कोलकाता968 रुपये2,872.50 रुपये

कितने घटाए गए रेट? 

अगस्त के महीने की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये की भारी कटौती की गई थी, जिससे त्योहारी सीजन से पहले होटल, रेस्टोरेंट्स और दूसरे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिली है. हालांकि, घरेलू LPG अभी भी लागत से कम कीमत पर बेची जा रही है.

Continues below advertisement

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने जानकारी दी कि खाना पकाने के ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाली LPG की बिक्री पर सरकारी फ्यूल रिटेलर्स को होने वाला रेवेन्यू लॉस जुलाई में 500 रुपये प्रति 14.2-kg सिलेंडर था, जो अगस्त में घटकर 188 रुपये प्रति सिलेंडर रह गया है. इस बीच, भारत में LPG की बिक्री 17.4% घटकर 2.37 मिलियन टन रह गई है.

इंडस्ट्री के अधिकारियों का मानना ​​है कि इस गिरावट की मुख्य वजह पश्चिमी एशिया में संकट के दौर में पाइप से मिलने वाली नैचुरल गैस (PNG) की ओर लोगों का बढ़ता झुकाव है. 

ये भी पढ़ें:

अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?