LPG Gas Cylinder: गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने कल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद कुछ शहरों में एलपीजी की कीमत 1000 रुपये के पार पहुंच गई है, लेकिन ऐसे में आपके पास सिर्फ 669 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदने का मौका है. जी हां... महंगाई के बीच आप सस्ते में गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं.
सस्ते में खरीदें सिलेंडरआपको बता दें इंडेन अपने ग्राहकों के लिए एक नया कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है, जिसको आप 14.2 किलो वाले सिलेंडर की तुलना में सस्ते में खरीद सकते हैं. इंडेन ग्राहकों के लिए कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है जिसका वजन 10 किलो है.
सिर्फ 669 रुपये में मिलेगा कंपोजिट सिलेंडरदिल्ली में 10 किलोग्राम कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 669 रुपये है. इसके अलावा 14.2 किलो वाले नॉन-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत राजधानी में 950 रुपये है. आपको बता दें कल यानी 22 मार्च को तेल कंपनी ने कंपोजिट सिलेंजर की कीमतों में भी 35 रुपये का इजाफा किया.
कंपोजिट सिलेंडर के लेटेस्ट रेट्स-मुंबई - 669 कोलकाता - 687चेन्नई - 680लखनऊ - 695जयपुर - 672 पटना - 732
14.2 किलो वाले सिलेंडर के लेटेस्ट रेट्स-मुंबई - 950कोलकाता - 976 चेन्नई - 966लखनऊ - 988जयपुर - 954पटना - 1,048
गैस का भी लग सकेगा पताआपको बता दें यह नया सिलेंडर पूरी तरह जंग रोधी है. इसके अलावा यह सिलेंडर कभी ब्लास्ट नहीं होगा. ये सिलेंडर ट्रांसपेरेंट नेचर के हैं जिससे ग्राहकों को एलपीजी के स्तर को देखना आसान साबित होगा. यानी कि ग्राहक पता लगा सकेंगे कि इसमें कितनी गैस बची है और कितनी खत्म हो गई है.
यह भी पढ़ें: Government Scheme: महिलाओं के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार दे रही पूरे 6000 रुपये, 3 किस्तों में खाते में आएगा पैसा
E-Auction: 24 मार्च को PNB करेगा प्रापर्टी की नीलामी, घर खरीदने का प्लान तो चेक कर लें डिटेल्स