LPG E-KYC Deadline: Indane Gas, HP Gas और Bharat Gas के उपभोक्ताओं के लिए  e-KYC कराने की मियाद आज खत्म हो रही है. लाखों ग्राहक अपना LPG बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए LPG डिस्ट्रीब्यूटर या ऑनलाइन पोर्टल पर जा रहे हैं. इससे पहले e-KYC की समय-सीमा 23 अगस्त तक बढ़ाई गई थी. यानी कि आखिरी मौका आज रविवार को खत्म हो रहा है.

Continues below advertisement

अगर ग्राहक समय-सीमा चूक जाते हैं, तो उन्हें आने वाले समय में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद हो सकते हैं इसलिए अगर आप अपनी LPG सब्सिडी, LPG खरीद, बुकिंग, रिफिलिंग और कनेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ने देना चाहते हैं, तो आपको आज रात तक वेरिफिकेशन का काम पूरा कर लेना है. 

क्या डेडलाइन आगे बढ़ाई जाएगी?

आधिकारिक तौर पर पहले आखिरी तारीख 16 अगस्त थी. इसे बाद में उपभोक्ताओं की सुविधा और सर्वर डाउन होने की शिकायतों के बाद बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया. फिलहाल तेल कंपनियों या सरकार की तरफ से इसे 23 अगस्त से आगे बढ़ाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Continues below advertisement

अगर आपका वेरिफिकेशन पेंडिंग रहता है, तो आप घरेलू रेट पर एलपीजी सिलेंडर पाने के हकदार नहीं होंगे. इसके मुकाबले आपको काफी महंगे कमर्शियल रेट पर गैस खरीदनी पड़ सकती है. साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) और अन्य सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली सब्सिडी भी तुरंत रोक दी जाएगी.  

आज LPG की कीमत

आज 23 अगस्त, 2026 को देशभर में एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं. इस महीने की कीमतों में सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के रेट इस महीने 192-209 रुपये तक घटाए गए हैं, जिससे रेस्टोरेंट्स और होटल मालिकों को राहत मिली है.  

शहरवार एलपीजी की कीमतें

शहर 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली942 रुपये2,738 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,691.50 रुपये 
गाजियाबाद939.50 रुपये2,738 रुपये
जयपुर945.50 रुपये2,765.50 रुपये
हैदराबाद 994.00 रुपये2,985.00 रुपये
पटना1,031.50 रुपये3,018.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये2,860.50 रुपये
कोलकाता968 रुपये2,872.50 रुपये

 

ये भी पढ़ें:

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC