Stock Market Closing On 4th January 2023:साल 2023 के पहले दो दिनों तक लगातार तेजी के साथ बंद होने के बाद बुधवार के दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स फिर से 61,000 अंकों के नीचे जा फिसला है. आज का कारोबार खत्म पर बीएसई सेंसेक्स 636 अंकों की गिरावट के साथ 60,657 अंकों तो एनएसई का निफ्टी 190 अंकों की गिरावट के साथ 18,042 अंकों पर बंद हुआ है.   

सेक्टोरल अपडेट 

गिरावट की आंधी में कोई भी सेक्टर आज बच नहीं सका. सभी सेक्टर्स गिरकर बंद हुए. बैंक निफ्टी 1.07 फीसदी, निफ्टी एनर्जी 1.54 फीसदी, एफएमसीजी 0.66 फीसदी मेटल्स 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 2 शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 43 शेयर गिरावट के साथ 7 हरे निशान में बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex60,637.3061,327.2160,593.56-1.07%
BSE SmallCap28,975.8929,304.0928,914.76-0.84%
India VIX15.2015.6814.330.0565
NIFTY Midcap 10031,503.1031,947.5031,399.95-1.12%
NIFTY Smallcap 1009,731.909,854.709,687.75-0.95%
NIfty smallcap 504,356.904,417.354,338.15-1.03%
Nifty 10018,173.4518,385.9018,153.05-1.10%
Nifty 2009,515.359,629.409,504.40-1.11%
Nifty 5018,042.9518,243.0018,020.60-1.04%

गिरने - चढ़ने वाले शेयर्स 

बाजार में इस गिरावट के बीच डिविज लैब, एचडीएफसी लाइफ, मारुति सुजुकी, डॉ रेड्डी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस का शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि जेएसडब्ल्यु, हिंडाल्को, कोल इंडिया, टाटा स्टील, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स का शेयर गिरावट के सात बंद हुआ है. 

निवेशकों को 3 लाख करोड़ का नुकसान 

2023 में पहली बार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ तो निवेशकों को भारी नुकसान भी आज के ट्रेडिंग सत्र में हुआ है. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 281.61 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो मंगलवार को 284.65 लाख करोड़ रुपये पर रहा था. यानि निवेशकों को 3.04 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

यह भी पढ़ें

Gratuity Rules: कंपनी हो गई है दिवालिया तो क्या कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेच्युटी का पैसा? जानिए क्या है नियम