Indian Railway: अगर आपने भी ट्रेन में रिजर्वेशन (Railway Reservation) करा रखा है या फिर 28 अक्टूबर तक आपका कहीं सफर करने का प्लान है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. कई जगहों पर इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, जिसकी वजह से इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो आप सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन भी किया गया है. 

उत्तर रेलवे ने किया ट्वीटउत्तर रेलवे और सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. उत्तर रेलवे ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुरादाबाद मंडल के सहारनपुर-मुरादाबाद और देहरादून-लक्सर सेक्शन के बीच में इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है. बता दें इन ट्रेनों को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट या ओरिजिनेट किया जाएगा. 

शॉर्ट टर्मिनेटिड ट्रेनों की लिस्ट-

  1. ट्रेन नंबर 09017 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन को 27 अक्टूबर यानी बुधवार को  हजरत निजामुद्दीन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा.
  2. इसके अलावा वापसी में ट्रेन नंबर 09018 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को 28 अक्टूबर यानी गुरुवार को यह ट्रेन हरिद्वार की जगह  हजरत निजामुद्दीन से चलेगी.
  3. ट्रेन नंबर 09019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन को 25 से 28 अक्टूबर तक मेरठ में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा.
  4. इसके अलावा वापसी में ट्रेन नंबर 9020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन हरिद्वार की जगह मेरठ से शुरू होगी.
  5. ट्रेन नंबर 09111 वलसाड-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन को 26 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा.
  6. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 09112 हरिद्वार-वलसाड स्पेशल ट्रेन को 27 अक्टूबर को हरिद्वार की जगह हजरत निजामुद्दीन से संचालित होगी. 

सेंट्रल रेलवे ने किया ट्वीटइसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट में लिखा है कि भुसावल डिवीजन में असवाली और लाहवित के बीच में तार टूट जाने की वजह से भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है. रेलवे ने 25 अक्टूबर की कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया था. ट्वीट के मुताबिक यह ट्रेनें अब एलटीटी, ठाणे, वसई रोड, नंदूरबार, जलगांव के रास्ते भुसावल जाएंगी.

ऑफिशियल वेबसाइट पर करें विजिटइसके अलावा डायवर्टिड ट्रेनों या फिर रद्द ट्रेनों के बारे में जानकारी के लिए आप रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं. 

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉलआपको बता दें अगर आपको रेलवे से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है या फिर ट्रेनों को लेकर कोई भी कंफ्यूजन है तो अब आप 139 पर कॉल करके अपनी सभी समस्या को सुलझा सकते हैं. रेलवे ने हाल ही में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसके जरिए आप सभी जानकारी ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

Sovereign Gold Bond: खुशखबरी! आज से मिल रहा सस्ता सोना खरीदने का मौका, चेक करें क्या है 10 ग्राम का रेट्स

Bank FD Rates: त्योहारी सीजन में SBI-PNB समेत ये 10 बैंक दे रहा बड़ा फायदा, 1 साल की FD पर मिलेगा मोटा ब्याज