सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बुधवार का दिन काफी हलचल भरा रहा. सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद अब अचानक तेजी देखने को मिली है. कुछ दिनों से कीमती धातुओं के दाम नीचे जा रहे थे, लेकिन आज बाजार का रुख बदल गया. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों और डॉलर में कमजोरी के बीच निवेशकों ने एक बार फिर सोने-चांदी में पैसा लगाना शुरू कर दिया है. इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दिया और एक ही झटके में सोने की कीमत 3 हजार रुपये से ज्यादा और चांदी करीब 6900 रुपये महंगी हो गई.

Continues below advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 2.21% यानी 3,088 रुपये चढ़कर 1,42,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत में 3.84% तेजी आई और इसका भाव 1,86,600 रुपये प्रति किलो हो गया. इसमें एक दिन में 6,902 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

कैसे बढ़ी सोने की चमक?

Continues below advertisement

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के बाद बाजार में राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर चर्चा तेज हो गई. चुनावी नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बढ़त हासिल की. इसके बाद निवेशकों ने जोखिम वाले ऑप्शनों के बजाय सोने और चांदी में पैसा लगाना बेहतर समझा.

इसके अलावा डॉलर कमजोर होने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी काफी नरमी आई. आमतौर पर डॉलर कमजोर होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना दूसरे देशों के निवेशकों के लिए सस्ता हो जाता है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े दाम

विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में भी काफी तेजी देखने को मिली. कॉमेक्स पर सोना 2.32% बढ़कर 4,031.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी 4.10% की उछाल के साथ 51.795 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी.

आगे क्या रहेंगे सोने-चांदी के भाव?

बाजार एक्सपर्टों के मुताबिक, MCX पर सोने के लिए 1,40,000 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है. वहीं, 1,43,000 से 1,43,700 रुपये के बीच अगला रेजिस्टेंस है. चांदी के लिए 1,78,000 से 1,80,000 रुपये का स्तर सपोर्ट और 1,86,000 से 1,88,000 रुपये का स्तर रेजिस्टेंस माना जा रहा है.

8th Pay Commission: 66% काम पूरा, सैलरी बढ़ने का इंतजार, फिटमेंट फैक्टर पर कब आएगा फैसला?