नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये फिसलकर 32,630 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में कमजोर रुख से धारणा प्रभावित हुई. इसके अलावा 'धनतेरस' से पहले स्थानीय आभूषण कारोबारियों के खरीद कम करने से भी सोने पर दबाव रहा.
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.03 फीसदी गिरकर 1,233.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा. चांदी भी 0.03 फीसदी गिरकर 14.82 डॉलर प्रति औंस रही. दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना क्रमश: 150-150 रुपये गिरकर 32,630 रुपये और 32,480 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. पिछले तीन दिन में सोना 230 रुपये चढ़ा था. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,900 रुपये प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर रही.
चांदी के भाव में दर्ज किया गया 310 रुपये का सुधार वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 310 रुपये सुधरकर 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 418 रुपये सुधर कर 38,546 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपये और 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा.
यह भी देखें:
