नई दिल्लीः कमजोर ग्लोबल रुख और लोकल जौहरियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 30 रुपये घटकर 30,630 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. कल ग्लोबल बाजारों में सोना 17 महीने के निचले स्तर पर आ गया था. क्यों आई सोने में गिरावट कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक रुख के मुताबिक घरेलू बाजार में भी सेंटीमेंट कमजोर रहे. इसके अलावा घरेलू बाजार में ज्वैलरी मैन्यूफैक्चर्रस की मांग घटने से भी सोने में गिरावट आई. ग्लोबल और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 1.49 फीसदी के नुकसान से 1193.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता का भाव 30-30 रुपये टूटकर क्रमश: 30,630 रुपये और 30,480 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. कल के कारोबार में सोना 40 रुपये टूटा था. आठ ग्राम की गिन्नी का भाव हालांकि 24,600 रुपये प्रति यूनिट पर स्थिर रहा. कैसी रही चांदी की चाल इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस की मांग घटने से चांदी भी 335 रुपये के नुकसान से 38,715 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. ग्लोबल बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी 2.03 फीसदी के नुकसान से 14.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 310 रुपये के नुकसान से 37,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए. वहीं दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपये और बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.