Gold & Silver Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती मेटल्स की कीमतों में गिरावट देखी गई और आज बुधवार को सोना 302 रुपये की गिरावट के साथ 46,848 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आकर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी कि कल रात की गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में ये गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि मंगलवार यानी पिछले कारोबारी सेशन में सोना 47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
जानें चांदी की कीमत कैसी रहीआज के कारोबार में चांदी की कीमत भी 81 रुपये टूटकर 61,031 रुपये प्रति किलोग्राम पर आकर रह गई. पिछले ट्रेडिंग सेशन में ये 61,112 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. वहीं इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज को देखें तो बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 74.91 प्रति डॉलर पर जाकर बंद हुआ.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कैसे हैं सोना-चांदी के भावअंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1778 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.74 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही. ग्लोबल बाजार में आज गोल्ड रेट में मामूली बढ़त इसलिए देखी गई क्योंकि कल फेडरल रिजर्व के बयानों का असर डॉलर इंडेक्स पर देखा गया और ये थोड़ा चढ़कर बंद हुआ.
क्या है एनालिस्ट का कहनाएचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स (कमोडिटी बाजार) में कल रात की गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 302 रुपये की गिरावट आई है और ये प्रति 10 ग्राम पर 300 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है.
ये भी पढ़ें
Railway ने पैसेंजर फेयर में मिलने वाली छूट हटाकर की कमाई, नुकसान 2059 करोड़ से कम होकर 38 करोड़ हुआ
LIC IPO News: एलआईसी ने पॉलिसीहोल्डर्स से कहा, IPO में भाग लेने के लिए करना होगा ये जरूरी काम