नई दिल्लीः विदेशों से नरमी के संकेत के बीच दिल्ली सर्राफा बजार में आज ज्वैलर्स की कमजोर मांग से सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 29,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. इस तरह देखा जाए तो पिछले 4 दिनों में सोना करीब 850 रुपये सस्ता हो गया है.
बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में ब्याज दर में बढ़ोतरी किए जाने की मजबूत अटकलों के चलते सोने की निवेश-मांग कमजोर हुई है. इसी के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव कमजोर रहे हैं. सिंगापुर में सोना 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1204.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था. लोकल बाजार में शादी विवाह के मौसम के खत्म होने के चलते भी सोने के गहनों की मांग घटने से कीमती धातुओं की कीमतों पर दवाब रहा.
दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 250-250 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 29,250 और 29,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले 3 दिन में सोने में 600 रुपये की गिरावट आई है. गिन्नी भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 24,300 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई.
कैसी रहे आज चांदी के दाम औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव कमजोर रहने से चॉंदी भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 41,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. सोने की ही तरह चांदी तैयार 600 रुपये की गिरावट के साथ 41,500 रुपये प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 785 रुपये की गिरावट के साथ 41,155 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. चांदी सिक्का 2,000 रुपये की गिरावट के साथ :लिवाल: 70,000 रुपये सैकड़ा और बिकवाल 71,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ.
देश के चार महानगरों में सोना, चांदी के भाव देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना, चांदी के भाव इस प्रकार रहे. दिल्ली में सोना 29250 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 28640 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 29105 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 27590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जाकर बंद हुआ है.
वहीं चांदी के दाम देखें तो दिल्ली में 41500 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 41775 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 41500 रुपये प्रति किलो पर आज चांदी के दाम बंद हुए हैं.