कल यानी 6 नवंबर 2026 को देशभर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाने वाला है. इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसे में हर साल लोग इस दिन सोने- चांदी के गहने या सिक्के और बिस्कुट खरीदते हैं. कई लोग निवेश के रूप में भी सोना खरीद लेते हैं. इस साल भी कई लोग सोने की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसी बीच लोग पिछले साल के सोने के दाम और इस साल के सोने के दामों को लेकर भी कम्पैरिजन कर रहे हैं.

Continues below advertisement

अगर आपने पिछले साल यानी धनतेरस 2025 पर सोना खरीदा था, तो आपके लिए अच्छी खबर ये है कि बीते एक साल में सोने की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है. लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी. तो वहीं पिछले साल धनतेरस के आसपास इसकी कीमत करीब 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

गोल्ड रेट 2025 vs 2026इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में पिछले एक साल में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. साल 2025 में धनतेरस के आसपास 24 कैरेट (10 ग्राम) गोल्ड की कीमत 1,32,278 रुपये थी. तो वहीं इस साल यानी 5 नवंबर 2026 को 10 ग्राम के 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,45,650 रुपये है. इसके हिसाब से इस साल सोने की कीमत में करीब 13,372 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि ये कीमतें अनुमानित हैं, हर शहर और बाजार के अनुसार कीमतों में अंतर हो सकता है.

Continues below advertisement

जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था सोनासाल 2026 की शुरुआत में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. जनवरी के आखिरी दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी. इसके बाद सोने की कीमत में गिरावट आई. अपने सबसे ऊंचे स्तर से सोना करीब 18 से 20% तक नीचे आया. हालांकि, इस गिरावट के बाद भी सोने की कीमत पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है. 

धनतेरस पर सोना खरीदना फायदेमंद होगा?रिपोर्ट के मुताबिक, सोना लंबे समय में निवेश के लिए एक ऑप्शन हो सकता है. लेकिन इसकी कीमत हमेशा बढ़ेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है. सोने की कीमत ग्लोबल इकोनॉमी, महंगाई, ब्याज दरों में बदलाव, डॉलर की कीमत, आदि का असर भी पड़ता है. इसलिए केवल पिछले साल सोने की कीमत बढ़ने के आधार पर इस साल निवेश करने का फैसला नहीं करना चाहिए. अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी जरूरत, बजट और निवेश की अवधि को ध्यान में रखें.

ये भी पढ़ें: 60 दिन रोज 9 घंटे सोकर लड़की ने जीते 9 लाख, Wakefit कंपनी का कमाल