New Electric Scooter: बिजली संचालित दोपहिया वाहन बनाने वाले स्टार्टअप क्रेयॉन मोटर्स ने कम गति वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर 'स्नो प्लस' पेश किया है. दिल्ली में इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 64,000 रुपये है. कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि स्नो प्लस स्कूटर को 25 किमी प्रति घंटे की ज्यादातम गति के साथ हल्की गतिशीलता आवश्यकताओं के लिए तैयार किया गया है. इसमें 250 वॉट की मोटर दी गई है.

डिजिटस स्पीडोमीट, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स से लैसकंपनी के अनुसार, स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर के अलावा सेंट्रल लॉकिंग, मोबाइल के लिए यूएसबी चार्जिंग, सेंट्रल लॉकिंग और एंटी-थेफ्ट एंड नेविगेशन (जीपीएस) जैसे फीचर्स हैं. कंपनी ने कहा कि वह महीने के अंत तक दो नए, तेजी गति वाले मॉडल की घोषणा करेगी. वही स्नो प्लस मॉडल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार में 100 खुदरा केंद्रों पर उपलब्ध है.

150 किलोग्राम लोडिंग कैपिसिटी से भरपूरस्नो प्लस को फिलहाल 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाले मॉडल के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन ये स्कूटर 250 वॉट की मोटर कैपेसिटी के साथ 150 किलोग्राम लोडिंग कैपिसिटी के साथ आता है. लोकल में चलने के लिए इस स्कूटर को अच्छा विकल्प माना जा सकता है. 

कंपनी के उत्पाद लो और हाई स्पीड कैटेगरी में हैंकंपनी के उत्पादों के बारे में और जानकारी https://crayonmotors.in/product/snow-2 पर जाकर हासिल की जा सकती है जहां हाई स्पीड और लो स्पीड की कैटेगरी के आधार पर कंपनी ने अपने जीज़, एन्वी, स्नो और स्नो प्लस जैसे कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जानकारी दी हुई है. कंपनी के उत्पादों में जियो टैगिंग का एक खास फीचर है जो इसे अलग दिखाता है.

ये भी पढ़ें

Alert ! बचे हैं केवल 20 दिन, इन 5 तरीकों से जमा करेंगे लाइफ सर्टिफिकेट तो नहीं रुकेगी पेंशन

Indian Railways News: ट्रेन की मिडिल बर्थ खोलने से लेकर TTE के टिकट चेक करने तक के ये नियम जानकर लें फायदा


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI