Construction Cost Increased: देश में मानसून के सीजन में निर्माण गतिविधियों में कमी आती है जिसका असर निर्माण सामग्री पर भी आ जाता है. मानसून सीजन में इसी कारण कंस्ट्रक्शन के सामानों की कीमतों में भी गिरावट आ रही थी. हालांकि अब त्योहारी सीजन आ रहा है जिसके चलते निर्माण गतिविधियां भी जोर पकड़ रही हैं. हालांकि एक उत्पाद ऐसा है जिसके दाम अब देश में फिर चढ़ रहे हैं जिसके चलते घर बनाने से लेकर ऑफिस बनाने या कमर्शियल-रेसीडेंशियल निर्माण सभी की लागत बढ़ेगी.

सरियों के दाम में फिर आ रही है तेजीमांग चढ़ने के बाद सरियों के दाम में फिर उछाल देखा जा रहा है. बता दें कि अप्रैल में सरियों के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर आ गए थे लेकिन जून में इनके दाम में बड़ी गिरावट देखी गई थी. जून में सरियों के दाम गिरकर 45 हजार रुपये प्रति टन पर आ गए थे और अब जून के आखिर के बाद से इसमें फिर तेजी आ रही है. इस समय एक बार फिर सरियों के दाम 59,000 रुपये टन तक आ गए हैं. हालांकि एक राहत की बात है कि ये अप्रैल में 85 हजार रुपये प्रति टन के हो गए थे उससे काफी नीचे हैं.

देश के अलग-अलग राज्यों-शहरों में कितने हैं सरियों के दाम (Ayronmart के मुताबिक)

दिल्‍ली में सरिया का भाव 57,300 रुपये प्रति टनगुजरात के भावनगर में सरिया का भाव 56,500 रुपये प्रति टनदुर्गापुर और कोलकाता में रेट 51,000 रुपये प्रति टनकानपुर में सरिया का भाव 59,000 रुपये प्रति टनपंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में सरिया का रेट 58,100 रुपये प्रति टनगाजियाबाद में सरिया का भाव 55,800 रुपये प्रति टनछत्‍तीसगढ़ के रायपुर में सरिया का रेट 53,000 रुपये प्रति टनरायगढ़ में सरिया का भाव 52,000 रुपये प्रति टनउत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सरिया का रेट 55,000 रुपये रुपये टन

ये भी पढ़ें

Aadhaar Card: UIDAI ने 'बाल आधार' को लेकर दी बड़ी जानकारी, रजिस्ट्रेशन को लेकर दिया ये अपडेट

Petrol Diesel Rate: पटना, भोपाल, चंडीगढ़, रांची से लेकर दिल्ली, मुंबई और नोएडा तक जानें पेट्रोल डीजल के रेट