Indian Stock Market Closing On 3 August 2023: इस हफ्ते लगातार दूसरा ट्रेडिंग सत्र भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. यूरोपीय मार्केट्स के खुलने के बाद एक बार फिर दोपहर बाद भारतीय बाजारों में चौतरफा बिकवाली देखी गई. सेंसेक्स करीब 800 तो निफ्टी 230 अंक नीचे जा लुढ़का. बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 542 अंकों की गिरावट के साथ 65,240 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 145 अंकों की गिरावट के साथ 19,381 अंकों पर क्लोज हुआ है.  

सेक्टरोल अपडेट 

आज के ट्रेड में फार्मा, हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर के स्टॉक्स को छोड़ दें तो दूसरे सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. बैंक निफ्टी 482 अंक या 1.07 फीसदी गिरकर बंद हुआ है. ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी, इंफ्रा, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि इस गिरावट के बीच मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE MidCap29,967.6430,038.0129,793.4800:02:01
BSE Sensex65,240.6865,820.8264,963.08-0.82%
BSE SmallCap34,841.4834,943.0334,626.350.23%
India VIX11.1911.9610.98-0.82%
NIFTY Midcap 10037,326.1537,408.0037,100.850.25%
NIFTY Smallcap 10011,609.8511,650.6511,521.600.12%
NIfty smallcap 505,258.405,280.905,217.450.07%
Nifty 10019,310.9019,453.9019,222.40-0.70%
Nifty 20010,262.6010,330.2510,213.65-0.56%
Nifty 5019,381.6519,537.6519,296.45-0.74%

निवेशकों को भारी नुकसान 

बाजार में गिरावट के चलते आज के ट्रेड में निवेशकों को नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 302.39 करोड़ रुपये पर आ गया जो पिछले ट्रेडिंग सेशन में 303.29 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के सेशन में निवेशकों की संपत्ति में 90,000 करोड़ रुपये की कमी आई है. और बीते दो ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों को 4.40 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. 

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

आज के ट्रेड में इंफोसिस 0.60 फीसदी, एनटीपीसी 0.43 फीसदी, सन फार्मा 0.40 फीसदी, कोटक महिंद्रा 0.06 फीसदी, की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि टाइटन 2.40 फीसदी, बजाज फिनसर्व 2.29 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 2.24 फीसदी, नेस्ले 1.99 फीसदी, एसबीआई 1.33 फीसदी, बजाज फाइनैंस 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Make In India: मेक इन इंडिया को बढ़ाना देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कम्प्यूटर के इंपोर्ट पर लगाई रोक