Bank of Baroda Home loan: अगर आप भी घर खरीदने के लिए लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश के पब्लिक सेक्टर बैंक BoB (Bank of Baroda) ने आज होम लोन में कटौती कर दी है. बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है. त्योहारी सीजन (Festive season) को देखते हुए बैंक ने ग्राहकों को यह बड़ी राहत दी है. बता दें इस कटौती के बाद बैंक के होम लोन (Bank of Baroda cuts home loan) की दर 6.5 फीसदी हो गई है. नई ब्याज दरों का फायदा नए लोन लेने वाले ग्राहकों के अलावा दूसरे बैंक से ट्रांसफर होकर आए होम लोन वाले ग्राहकों को भी मिलेगा. 

31 दिसंबर तक जीरो प्रोसेसिंग फीसआपको बता दें बैंक ने ग्राहकों को पिछले कई महीनों से जीरो प्रोसेसिंग फीस की सुविधा दे रखी थी. इस ऑफर की आखिरी तारीख को बैंक ने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 कर दिया है. यानी आपको 31 दिसंबर तक होम लोन लेने के लिए कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी. 

आज से लागू हो गईं नई दरेंबैंक पहले ग्राहकों को 6.75 फीसदी की दर से होम लोन की सुविधा दे रहा था, जिसको 25 बेसिस प्वाइंट घटा दिया गया है. बैंक की नई ब्याज दरें आज से यानी 7 अक्टूबर से लागू हो गई हैं. 

कई बैंक 7 फीसदी की दर से दे रहे होम लोनइसके अलावा आपको बता दें कई बैंक ग्राहकों को 6.5 से 7 फीसदी तक होम लोन की सुविधा ऑफर कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कौन सा बैंक किस दर के हिसाब से होम लोन ऑफर कर रहा है. 

चेक करें कौन सा बैंक किस दर से ऑफर कर रहा होम लोन-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा - 6.50 फीसदी
  • कोटक महिंद्रा बैंक - 6.50 फीसदी
  • LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड - 6.66 फीसदी
  • ICICI bank - 6.70 फीसदी
  • State Bank of India - 6.70 फीसदी
  • Punjab National bank - 6.80 फीसदी

जानें क्या बोले सोलंकी होम लोन में कटौती की घोषणा पर बैंक ऑफ बड़ौदा के जीएम- मॉर्गेज एंड अदर रिटेल एसेट्स एचटी सोलंकी ने कहा कि बैंक हमेशा से ही होम लोन और अन्य खुदरा लोन की सेवाओं पर ब्याज की दरों को हमेशा से ही कम रखने की कोशिश करता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बैंक के साथ जुड़ कर अपने सपनों को पूरा कर सकें. इस साल फेस्टिव सीजन में बैंक ने ग्राहकों को होम लोन में कटौती का फायदा दिया है. 

यह भी पढ़ें: 

Rakesh Jhunjhunwala ने आज मिनटों में इस स्टॉक से की 900 करोड़ की कमाई, क्या आपके पोर्टफोलियों में भी है शामिल?

SBI दे रहा घर में रखे सोने से कमाई करने का मौका, जानें कैसे और कितना मिलेगा फायदा?