नई दिल्ली: इस फेस्टिव सीजन में कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए ऑफर लेकर आ रही हैं. फेस्टिव सीजन को देखते हुए ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन इंडिया ने त्योहारों से पहले पूरे देश के अपने नेटवर्क में 50,000 टेंपरेरी (सीजनेबल) जॉब निकाली हैं. कंपनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट को कड़ी टक्कर देने के लिए यह कदम उठाया है. अमेजन इंडिया के देशभर में 50 से अधिक सप्लाई सेंटर, सॉर्टिंग सेंटर और करीब 150 डिलीवरी सेंटर हैं.

पिछले साल की तुलना में ग्राहक सेवा केंद्रों को दुगना किया गया

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (इंडिया कस्टमर फुलफिलमेंट) अखिल सक्सेना ने बताया, "लोगों की खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हमने टीम का स्पेशल तौर पर विस्तार किया है. इसके लिए हमने फेस्टिव सीजन में सहयोगियों की संख्या को दोगुना तक बढ़ा दिया है. इसके अलावा पिछले फेस्टिव सीजन की तुलना में ग्राहक सेवा केंद्रों को भी दोगुना किया गया है."

उन्होंने कहा कि टेंपरेरी एम्प्लॉई की संख्या में की गयी यह बढ़ोत्तरी कंपनी के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के लिए काफी अहम साबित होने वाली है. अमेजन 10-15 अक्टूबर तक ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन करेगी.

अमेरिका के बाद हैदराबाद में बनेगा क्वॉलकॉम का सबसे बड़ा दफ्तर, 10 हज़ार नौ‍कर‍ियां मिलेंगी

इंडिगो एयरलाइंस का सिस्टम देशभर में डाउन, एयरपोर्ट काउंटर्स पर भीड़ की आशंका

अगर पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड से सस्ता कर्ज़ चाहिए तो अपनाएं ये तरीका, मामूली ब्याज पर